फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Will Nostradamus's terrifying prophecy come true? russia plague fear siberia lab worker death Nostradamus

क्या नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणी होगी सच? रूस से आई डरावनी खबर के बाद भविष्यवक्ता का ये दावा हुआ वायरल

Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM IST
सार

नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि एक और महामारी आ सकती है। रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में कथित लैब हादस में एक महिला की मौत हो गई। उसके संपर्क में आने वाले करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया। इस खबर के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वायरल हुई है। 
 

विज्ञापन
Will Nostradamus's terrifying prophecy come true? russia plague fear siberia lab worker death Nostradamus
क्या नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणी होगी सच? - फोटो : AI

विस्तार

रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में हाल ही में कथित लैब हादसा हुआ। इस हादसे में वहां काम करने वाली एक 28 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद पूरी दुनिया में प्लेग को लेकर चिंता बढ़ गई है। 2 अक्तूबर को अज्ञात निमोनिया की वजह से महिला की मौत हो गई थी। इसके बद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी में प्लेग की पुष्टि नहीं हुई है। अब प्लेग को फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी जोड़ी जा रही है। नास्त्रेदमस की प्लेग को लेकर भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों का सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी भी सच होगी? 

विज्ञापन


क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी? 

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना के बाद एक और महामारी दुनिया में दस्तक दे सकती है। उन्होंने कहा अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि एक और महामारी आ सकती है। अब लोगों के मन में डर पैदा हो गया कि क्या कोरोना के बाद दुनिया में एक और महामारी फैलेगी। कोरोना के कारण दुनिया में लाखों लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अतीत की एक बड़ी महामारी वापस आएगी। सबसे डराने वाली बात उन्होंने यह कही थी कि आसमान के नीचे इससे ज्यादा घातक कोई शत्रु नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि प्राचीन प्लेग का सामना करना पड़ेगा। नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के अंधेरे में साइकिल सवार को अकेला देख रुकी कार, ड्राइवर ने जो किया उसकी हो रही तारीफ

नास्त्रेदमस ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं। हालांकि, यह भविष्यवाणी उन्होंने साल 2025 के लिए की थी और इंग्लैंड में प्लेग फैलने की बात कही थी।


क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? जिसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल

वायरल वीडियो: चीन की सड़कों पर गंदगी और बदबू, भारतीय व्लॉगर भी हुआ हैरान, वीडियो बनाकर छेड़ दी नई बहस

कौन सी बड़ी भविष्यवाणियां हुई हैं सच? 

नास्त्रेदमस की किंग हेनरी द्वितीय की मृत्यु, एडोल्फ हिटलर का उदय और लंदन की भीषण की आग की भविष्यवाणी की थी। साल 1666 में लंदन में भीषण आग लगी थी। उनकी कुछ पंक्तियों से आग लगने की भविष्यवाणी का दावा किया जाता है। ऐसे ही उनकी लिखी पक्तियों से जोड़कर अन्य दावे भी किए जाते हैं। 

डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी और किए गए दावों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की amarujala.com स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed