{"_id":"6ac63e28c36a7bd0920d036c","slug":"keralam-elephant-pallattu-brahmadathan-emotional-final-farewell-video-who-died-struck-by-lightning-thrissur-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के हाथी की मौत होने पर लिपटकर रोए गांव वाले, अंतिम विदाई का वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मंदिर के हाथी की मौत होने पर लिपटकर रोए गांव वाले, अंतिम विदाई का वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक
Wed, 07 Oct 2026 06:12 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:12 PM IST
सार
केरलम में एक हाथी की मौत होने पर लोग उसे लिपटकर रोए। इसके साथ ही हाथी को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग जमा हुए। बिजली गिरने से हाथी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मंदिर के हाथी की मौत होने पर लिपटकर रोए गांव वाले
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारत में हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। केरलम में बिजली गिरने से एक हाथी की मौत हो गई। लोगों ने उसे रोते हुए आखिरी विदाई दी। केरल के त्रिशूर पूरम जैसे मंदिरों के उत्सवों में इस हाथी को देखा जाता था। भारत में कई जीवों में भगवान का रूप देखा जा सकता है। देश में पशुओं के प्रति लगाव के देखने के वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया इस हाथी 'पल्लाट्टू ब्रह्मदत्तन' के लिए ओम शांति लिख रहे हैं।
विज्ञापन
कैसे हुई थी मौत?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया गया है कि केरल के लोगों ने हाथी पल्लाट्टू ब्रह्मदत्तन को आखिरी विदाई दी। मंदिर का यह 54 साल का हाथी बिजली गिरने से मर गया था। आमतौर एशियाई हाथियों की उम्र 60-70 साल होती है, लेकिन कई बार हादसे की वजह से उनकी मौत समय से पहले हो जाती है।
विज्ञापन
हाथी को आखिरी विदाई देने के लिए जुटे हजारों लोग
वीडियो शेयर करते हुए बताया गया है कि ब्रह्मदत्तन हाथी को आखिरी विदाई देने के लिए हजारों लोग जमा हुए। इस हाथी को त्रिशूर पूरम जैसे बड़े मंदिर उत्सवों में अक्सर देखा जाता है। इस हाथी को सभी लोग प्यार करते थे। ब्रह्मदत्तन पर हर कोई जान लुटाता था। उसकी मौत होने पर घंटों लोग उससे लिपट-लिपटकर रोते रहे। बाद में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
भौंकने पर बाइक सवार ने राइफल से कुत्ते को मारी गोली, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
केरल की मंदिर यात्राओं में जिसकी शान देखकर लोग ठहर जाते थे... आज उसी गजराज को हजारों नम आंखों ने आखिरी विदाई दी। 54 साल के पल्लाट्ट ब्रह्मदत्तन की बिजली गिरने से मौत हो गई। 🧵 #QuoteOfTheDay https://t.co/IxEsomeYA5
— yaswant soni (सनातनी) (@YaswantSoni) October 7, 2026
बेटे-बहू पर बुजुर्ग माता-पिता को बेघर करने का आरोप, आंसुओं के साथ लगा रहे इंसाफ की गुहार
सोशल पर भी लोगों ने जताया दुख
लोगों का कहना है हाथी की मौत बेहद दुखद है। हाथी को बहुत प्यार मिला और उसकी अच्छी देखभाल की गई। कई लोगों का कहना है कि हाथी भी लोगों को उतना ही प्यार करता था। उसने एक शाही जिंदगी जी। ऊं शांति।