फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Car Driver Helps Cyclist On Dark Forest Road Internet Praises His Kindness

रात के अंधेरे में साइकिल सवार को अकेला देख रुकी कार, ड्राइवर ने जो किया उसकी हो रही तारीफ

Wed, 07 Oct 2026 03:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

Viral Video: रात के समय जंगल के सुनसान रास्ते से साइकिल पर घर लौट रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीछे उनकी बेटी भी बैठी थी। इसी दौरान एक कार चालक ने उनकी मदद के लिए अपनी कार की रोशनी साइकिल सवार के रास्ते पर बनाए रखी और काफी दूर तक उनके साथ चलता रहा।
 

विज्ञापन
Car Driver Helps Cyclist On Dark Forest Road Internet Praises His Kindness
जंगल के रास्ते में साइकिल से जा रहे थे अंकल - फोटो : इंस्टाग्राम@itz_az_az_786

विस्तार

रात के समय अगर रास्ता सुनसान हो और दोनों तरफ जंगल हो, तो बड़े से बड़ा हिम्मती इंसान भी थोड़ा घबरा सकता है। ऐसे रास्ते पर अगर कोई साइकिल से घर लौट रहा हो तो डर और भी ज्यादा हो सकता है। लेकिन ऐसे ही एक सुनसान रास्ते पर एक कार चालक ने साइकिल सवार की ऐसी मदद की, जिसे देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।  तो आज की खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कार के अंदर से वीडियो बनाया गया है। सामने सड़क पर एक शख्स साइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है। उनके पीछे स्कूल ड्रेस में एक बच्ची भी बैठी हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 🇮🇳اذعان 🇸🇦 (@itz_az_az_786)

विज्ञापन
विज्ञापन



तभी पीछे से आई कार और दिखी रोशनी
रात के समय जंगल का रास्ता काफी सुनसान नजर आ रहा है। ऐसे में साइकिल सवार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार उनके पास पहुंचती है। कार चालक ने अपनी कार की रोशनी साइकिल सवार के रास्ते पर कर दी और अपनी स्पीड भी धीमी कर ली। इसके बाद वह काफी दूर तक उनके पीछे चलता रहा, ताकि रास्ता अंधेरे में न रहे और साइकिल सवार आराम से आगे बढ़ सकें। वीडियो पर लिखा गया है कि रात के नौ बजे लौटते समय ये चाचा दिखाई दिए। कार होने की वजह से उन्हें रोशनी दिखा दी, ताकि वह भी आराम से घर पहुंच सकें।


छोटी सी मदद ने जीत लिया लोगों का दिल
वीडियो में कार की हेडलाइट से आगे का रास्ता साफ दिखाई देता है और साइकिल सवार उसी रोशनी में आगे बढ़ते नजर आते हैं। देखने में यह मदद भले ही छोटी लगे, लेकिन सुनसान रास्ते पर किसी अनजान शख्स के लिए इस तरह साथ देना काफी मायने रखता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कार चालक की तारीफ कर रहे हैं। 

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा कि भाई आपको दिल से सलाम है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आपने दिल खुश कर दिया। एक और यूजर ने लिखा कि यह वीडियो 1 मिलियन तक जाने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो यही दिखाता है कि किसी की मुश्किल घड़ी में की गई छोटी सी मदद भी उसके लिए बहुत बड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed