{"_id":"6ac6279023cbf5ae620a8379","slug":"newly-wed-bride-dance-with-jeth-goes-viral-their-energetic-chemistry-wins-hearts-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गाने पर बहू ने लगाए लटके-झटके, जेठ जी ने भी मिलाए कदम तो वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हरियाणवी गाने पर बहू ने लगाए लटके-झटके, जेठ जी ने भी मिलाए कदम तो वायरल हुआ वीडियो
Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
सार
Viral Video: शादी के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई-नवेली बहू हरियाणवी गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। बहू के साथ उसके जेठ जी ने भी डांस किया। दोनों की मस्ती और शानदार तालमेल ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
सिल्वर-ग्रे साड़ी में बहू ने लगाए ठुमके
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
शादियों में डांस और मस्ती का अपना ही अलग मजा होता है। खासकर जब पूरा परिवार एक साथ जश्न में शामिल हो तो माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के जश्न का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नई-नवेली बहू अपने जेठ जी के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही है। दोनों की एनर्जी और डांस के अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सिल्वर-ग्रे साड़ी में बहू ने लगाए ठुमके
वायरल क्लिप में एक महिला सिल्वर-ग्रे साड़ी पहने नजर आ रही है। हाथों में लाल चूड़ा और सिर पर साड़ी का पल्लू लिए महिला पूरे देसी अंदाज में डांस कर रही है। बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना 'तू कैसे देखेगी फिल्म' बज रहा है। गाने की धुन शुरू होते ही महिला पूरे जोश के साथ डांस करने लगती है। कभी वह अपने डांस स्टेप्स से लोगों का ध्यान खींचती है तो कभी चेहरे के एक्सप्रेशंस से महफिल में रंग जमा देती है।
विज्ञापन
जेठ जी ने भी नहीं छोड़ा मौका
वीडियो की सबसे खास बात तब सामने आती है, जब महिला के जेठ जी भी डांस में उनका साथ देने पहुंच जाते हैं। ब्लैक फॉर्मल आउटफिट और चश्मे में नजर आ रहे जेठ जी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते हैं। वह अपनी बहू के साथ कदम मिलाते हुए जमकर डांस करते नजर आते हैं। दोनों की ट्यूनिंग और एनर्जी देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार भी खूब तालियां बजाते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छा गई जेठ-बहू की जोड़ी
शादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग जेठ-बहू की इस मस्ती भरी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि परिवार में जब सभी लोग मिलकर खुशी के ऐसे पल एंजॉय करते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। एक यूजर ने बहू के डांस और जेठ जी के सपोर्ट की तारीफ की। वहीं, दूसरे यूजर ने सिल्वर साड़ी में महिला के एक्सप्रेशंस को शानदार बताया। कई लोगों ने हरियाणवी गाने और दोनों के डांस की भी तारीफ की। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।