फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Largest Bank Robbery: कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती, ट्रकों में भरकर ले गए हजारों करोड़

Tue, 25 Mar 2025 08:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

Largest Bank Robbery: इस बैंक डकैती में कुल एक बिलियन डॉलर की लूट हुई थी। यह घटना इराक की है, जहां के सेंट्रल (केंद्रीय) बैंक से इतनी भारी रकम की लूट हुई थी। इस घटना को 22  साल हो चुके हैं। मार्च 2003 में यह घटना हुई थी।

विज्ञापन
Worlds Biggest Bank Robbery Know When and how details in Hindi duniya ki sabse badi bank dakaiti
कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : Adobe Stock

Largest Bank Robbery: दुनियाभर में आए दिन लूट और मारपीट की खबरें पढ़ने और सुनने की मिलती हैं। कभी किसी बैंक में लूट की खबर आती है, कभी किसी दुकान में चोरी की। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी डकैती के बारे में जानते हैं? यह बैंक डकैती की इतिहास की सबसे अनोखी है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर उस देश के राष्ट्रपति का बेटा शामिल था, जहां पर यह डकैती हुई थी। आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। 



इस बैंक डकैती में कुल एक बिलियन डॉलर की लूट हुई थी। यह घटना इराक की है, जहां के सेंट्रल (केंद्रीय) बैंक से इतनी भारी रकम की लूट हुई थी। इस घटना को 22  साल हो चुके हैं। मार्च 2003 में यह घटना हुई थी। इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन थे और अमेरिका से उनकी दुश्मनी तो जगजाहिर थी। कहा जाता है कि अमेरिका ने इराक पर हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। 
 

Worlds Biggest Bank Robbery Know When and how details in Hindi duniya ki sabse badi bank dakaiti
कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : Adobe Stock

उससे कुछ घंटे पहले सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय बगदाद स्थित इराकी सेंट्रल बैंक पहुंचे और बैंक प्रमुख को एक पर्ची थमाई, जिसपर लिखा था कि सुरक्षा कारणों से बैंक के सभी पैसों को राष्ट्रपति ने दूसरी सुरक्षित जगह ले जाने का आदेश दिया है। अब चूंकि उस समय इराक में सद्दाम हुसैन का खौफ था, क्योंकि उन्हें एक तानाशाह माना जाता था। इसलिए बैंक प्रमुख कुछ नहीं बोले और पैसों को ले जाने की अनुमति दे दी। इसके अलावा उनके पास और कोई रास्ता भी नहीं था। 
 

Worlds Biggest Bank Robbery Know When and how details in Hindi duniya ki sabse badi bank dakaiti
कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय ने इराकी बैंक से इतने रुपए लूटे थे कि उन्हें ट्रकों में भर-भरकर ले जाने पड़े थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लूट की रकम को ट्रकों में भरने में करीब पांच घंटे लग गए थे। कहा यह भी जाता है कि बैंक में और भी पैसे थे, लेकिन उन्हें रखने के लिए ट्रक में जगह नहीं थी, इसलिए उन्हें वहीं पर छोड़ दिया गया। 

Volcanoes on Planets: पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी, वैज्ञानिक भी होते हैं हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Biggest Bank Robbery Know When and how details in Hindi duniya ki sabse badi bank dakaiti
कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : Adobe Stock

इस बैंक डकैती की बात दुनियाभर में तब फैली, जब घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने इराक पर बमबारी शुरू कर दी। इस दौरान इराकी सेंट्रल बैंक पर भी उन्होंने कब्जा जमा लिया, लेकिन उन्हें वहां पता चला कि सारे पैसे तो सद्दाम हुसैन के बेटे कुसाय ले गए। इसके बाद काफी छानबीन हुई। सद्दाम हुसैन के महल में भी जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नोट मिले। हालांकि वो नोट लूट की रकम का हिस्सा नहीं थे। उन पैसों को सद्दाम हुसैन के दूसरे बेटे उदय ने पहले से ही संभाल कर रखा था, क्योंकि बड़ी मात्रा में कैश रखना उसका शौक था।   

Rana Sanga: कौन थे बाबर को युद्ध में धूल चटाने वाले राणा सांगा? बिना एक आंख, एक हाथ और एक पैर के लड़ी थी लड़ाई

विज्ञापन
Worlds Biggest Bank Robbery Know When and how details in Hindi duniya ki sabse badi bank dakaiti
कब और कैसे हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि इराक में और भी कई जगहों पर छानबीन हुई, जिसमें कई सौ करोड़ रुपये मिले, लेकिन बैंक लूट का एक बड़ा हिस्सा कभी नहीं मिला। अंदाजा लगाया जाता है कि सद्दाम हुसैन ने उन पैसों को सीरिया भेज दिया होगा। हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। यह बैंक डकैती बाकी की डकैतियों में सबसे खास इसलिए भी थी, क्योंकि इसमें इस लूट में एक भी गोली नहीं चली थी और न ही किसी से कोई मारपीट हुई थी। सबकुछ बड़े ही आराम से हुआ था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed