फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volcanoes on Planets: पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी, वैज्ञानिक भी होते हैं हैरान

Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

Massive Volcanoes on Planets: क्या आपको पता है कि ज्वालामुखी सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बल्कि सौरमंडल के दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी मौजूद हैं। हालांकि, उनमें बहुत सारे ऐसे हैं, जो निष्क्रिय हैं और उनमें लाखों सालों से विस्फोट नहीं हुआ है और आगे भी कभी होने की संभावना बहुत कम ही दिखती है। 

विज्ञापन
Massive Volcanoes on Planets other than earth know details prithvi ke alawa kin grahon pe hain jwalamukhi
पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी - फोटो : Adobe Stock

Massive Volcanoes on Planets: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। इन रहस्यों को आज तक नहीं सुलझाया जा सका है। माना जाता है कि धरती पर मजबूत जमीन ज्वालामुखी से निकले गर्म लावा के सतह पर गिरने और उनके जम जाने की वजह से बनी है। ज्वालामुखियों के कारण कई द्वीपों का भी निर्माण हुआ है। वैसे तो पृथ्वी पर कई ज्वालामुखी हैं, जिनमें कुछ सक्रिय तो कुछ निष्क्रिय हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्वालामुखी सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बल्कि सौरमंडल के दूसरे ग्रहों-उपग्रहों पर भी मौजूद हैं। हालांकि, उनमें बहुत सारे ऐसे हैं, जो निष्क्रिय हैं और उनमें लाखों सालों से विस्फोट नहीं हुआ है और आगे भी कभी होने की संभावना बहुत कम ही दिखती है। 

सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह बुध है। इसकी सतह पर कई चट्टानें और गड्ढे हैं। इनको लेकर ऐसा माना जाता है कि उनका निर्माण ज्वालामुखी के कारण हुआ है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस ग्रह पर कभी बहुत सारे ज्वालामुखी थे, लेकिन बाद में सभी निष्क्रिय हो गए और फिर वो कभी सक्रिय हुए ही नहीं। 
 
Massive Volcanoes on Planets other than earth know details prithvi ke alawa kin grahon pe hain jwalamukhi
पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी - फोटो : Adobe Stock

शुक्र ग्रह को सौरमंडल के सबसे रहस्यमयी ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी सतह को ऊपर से सीधे देख पाना संभव नहीं है। दरअसल, इसका आसमान घने बादलों से घिरा हुआ है और वो बादल कभी टूटते ही नहीं हैं।  माना जाता है कि इस ग्रह पर कई ज्वालामुखी हैं, जिनमें कुछ सक्रिय भी हैं। असल में यह एक गर्म ग्रह है और इसकी एक वजह ज्वालामुखियों का सक्रिय होना भी है। 
 
Massive Volcanoes on Planets other than earth know details prithvi ke alawa kin grahon pe hain jwalamukhi
पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी - फोटो : Adobe Stock

मंगल ग्रह को लेकर कहा जाता है कि अतीत में यहां पानी स्थित था और शायद किसी तरह का जीवन भी हो। हालांकि, अभी तक इस बात के पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं। इस ग्रह पर पहले कभी ज्वालामुखी मौजूद थे। इस बात के प्रमाण वैज्ञानिकों के पास हैं। 

Rana Sanga: कौन थे बाबर को युद्ध में धूल चटाने वाले राणा सांगा? बिना एक आंख, एक हाथ और एक पैर के लड़ी थी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Volcanoes on Planets other than earth know details prithvi ke alawa kin grahon pe hain jwalamukhi
पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी - फोटो : Adobe Stock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगल पर मौजूद ओलंपस मोन्स सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्ञात ज्वालामुखी है, जिसकी ऊंचाई करीब 25 किलोमीटर है यानी धरती के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट से भी तीन गुना ऊंचा। हालांकि, यह लाखों सालों से निष्क्रिय है और शायद आगे भी यह कभी सक्रिय न हो। 

Zara Hatke: क्या मौत के बाद होती है दूसरी दुनिया? जानिए रहस्यमयी परलोक की कहानी

विज्ञापन
Massive Volcanoes on Planets other than earth know details prithvi ke alawa kin grahon pe hain jwalamukhi
पृथ्वी के अलावा इन ग्रहों पर भी हैं विशालकाय ज्वालामुखी - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको मालूम है कि पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर भी कभी ज्वालामुखी मौजूद थे, जो सक्रिय थे। हालांकि, अब नहीं हैं। वैज्ञानिकों के पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा पर पिघले हुए लावा से बना विशाल मैदानी इलाका है, जिसे मारिया कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed