फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Animal: क्या होता है लाइगर? बाघ और शेर से कितना अलग होता है यह जानवर

Thu, 17 Oct 2024 06:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 17 Oct 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
what is liger How different is this animal from tiger and lion news in hindi
लाइगर - फोटो : Adobe Stock

What Is Liger : शेर, चीता, बाघ, और तेंदुआ ये सभी बिल्ली की प्रजाति के जानवर हैं। ये बिग कैट फैमिली का हिस्सा हैं। इन्हीं से संबंधित आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लाइगर की। लाइगर भी शेर, चीता, बाघ के जैसा बेहद खुंखार, फुर्तिला, और खतरनाक जानवर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि लाइगर शब्द लॉयन (शेर) और टाइगर (बाघ) से मिलकर बना है। बीते साल सीनेमा घर में विजय देवरकोंडा की चर्चित फिल्म 'लाइगर' रीलीज हुई थी जिसके बाद यह शब्द अधिक चर्चा में आया था, लेकिन वह एक मूवी थी। आइए इस लेख में असली लाइगर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

what is liger How different is this animal from tiger and lion news in hindi
लाइगर - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है लाइगर?
लाइगर एक दुर्लभ जानवर है। यह एक संकर प्रजाति है, इसका मतलब है कि यह दो अलग-अलग प्रजातियों के क्रॉस-ब्रीडिंग से पैदा होता है। लाइगर एक नर शेर और एक मादा बाघिन के मिलन से पैदा होता है। यह एक ऐसा प्राणी है जो अपनी अनोखी बनावट और विशाल आकार के लिए जाना जाता है। लाइगर आमतौर पर चिड़ियाघरों में ही पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कैसा दिखता है लाइगर?
 

what is liger How different is this animal from tiger and lion news in hindi
लाइगर - फोटो : Adobe Stock

कैसा दिखता है लाइगर?
लाइगर, शेर के जैसे पीले रंग के होते हैं और इनके शरीर पर बाघ जैसी हल्की धारियां भी होती हैं। लाइगर के शरीर पर माता-पिता से मिले रोसेट्स भी होते हैं। ये रोसेट्स काले, गहरे भूरे या रेतीले रंग के हो सकते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक कुछ लाइगर का सिर उनके माता-पिता के सिर से 2.5 गुना बड़ा होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
what is liger How different is this animal from tiger and lion news in hindi
लाइगर - फोटो : Instagram/@jayprehistoricpets

लाइगर की लंबाई 4.5 फीट तक बढ़ सकती हैं। लाइगर का वजन 800-900 पाउंड (शेर या बाघ से दोगुना) तक हो सकता है। लाइगर, शेरों की तरह सामाजिक होते हैं और इनमें शेर की तरह दहाड़ने की क्षमता होती है। लाइगर, बाघों की तरह तैरना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
what is liger How different is this animal from tiger and lion news in hindi
लाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram

आइए आपको लाइगर का एक वीडियो दिखाते हैं, जिसे देखने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि लाइगर कैसा दिखता है। इस वीडियो में लाइगर किसी चिड़ियाघर में बंद है और वह पिंजरे के अंदर से रस्सी को अपने दांतों में जकड़े हुए है। वहीं, पिंजरे के बाहर एक व्यक्ति रस्सी को अपने हाथ में पकड़े हुए है। यह रस्साकशी बेहद दिलचस्प है, और वीडियो के अंत में लाइगर यह मुकाबला जीत जाता है। इस वीडियो से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाइगर कितना ताकतवर होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed