फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Worker Dragged Into Water, Killed By Crocodile At Papua New Guinea Wildlife Park

मुर्गा खिलाने गए शख्स को पानी में खींचने लगा मगरमच्छ, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर, देखकर कांप उठेंगे आप

Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी के एक एडवेंचर पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर खान खिलाने गए एक कर्मचारी को मगरमच्छ ने जबड़े में दबोच लिया। 

विज्ञापन
Worker Dragged Into Water, Killed By Crocodile At Papua New Guinea Wildlife Park
मुर्गा खिलाने गए शख्स को पानी में खींचने लगा मगरमच्छ, फिर जो हुआ वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ एक शख्स के पैरों को अपने जबड़े में दबोच लिया है और उसे पानी के भी खींचने की कोशिश कर रहा है। शख्स अपनी जान को बचाने के लिए पूल के किनारे को पकड़ा है। शख्स के आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह दर्द से कराहता दिख रहा है। बताया गया है कि मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल शख्स की बाद मौत हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी के एक एडवेंचर पार्क में यह दर्दनाक घटना हुई है। बताया गया है शनिवार को एक कर्मचारी  मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए गया था और उसे मुर्गा खिलाने की कोशिश कर रहा था। तभी मगरमच्छ ने शख्स पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


मगमच्छ ने जबड़े में दबोच लिए पैर

घटना को देखने वाले गिब्सन जॉन ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया कि कर्मचारी बाड़े की जाली के पास मुर्गा लेकर गया। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया और उसे पूल के अंदर खींचने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पूल के किनारे को कसकर पकड़ा हुआ है। मगरमच्छ उसके पैरों को अपने जबड़े में दबाचे हुए था। एक व्यक्ति ने कर्मचारी को बचाने के लिए एक डंडा आगे बढ़ाया और शख्स ने उसे पकड़ लिया। एक और व्यक्ति उसके हाथों को पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सांप को साबुन लगाकर नहलाते बच्चे का वीडियो वायरल, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे


प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शख्स बहुत दर्द में था और वह ठीक से चीख भी नहीं पा रहा था। गिब्सन जॉन का कहना है कि चेहरे और आंखों से साफ स अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने दर्द में था। इस दौरान शख्स ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया। शख्स को मगरमच्छ एक घंटे से ज्यादा समय तक जबड़े में दबोचे रहा। शख्स की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने मगरमच्छ को गोली मार दी, जिससे बाद कर्मचारी मगरमच्छ के जबड़े से छूट पाया। 

सड़क पर सब्जी बेचती दिखी बिना सिर वाली महिला, देखकर कांप जाएगी रूह, वीडियो की सच्चाई ने उड़ाए लोगों के होश

इसके बाद उसे एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। मगरमच्छ के हमले में उसने एक पैर खो दिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक उत्तरी पापुआ न्यू गिनी के वेस्टर्न आइलैंड्स का रहने वाला था, जो दो साल से यहां पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed