फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: अमेरिका के पास हैं एलियन के जहाज, यूएस के पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

Wed, 07 Jun 2023 02:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
"US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official
US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official - फोटो : iStock

US Officer On Alien and UFO: दुनिया में लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि अक्सर एलियंस और यूएफओ से जुड़ी हैरान वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अब इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने चौंकाने वाला दावा किया है। अमेरिकी अधिकारी के इस दावे ने सनसनी फैला दी है। 



दरअसल अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार (US Government) के पास अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट( यूएफओ) के सबूत के तौर पर आंशिक रूप से एलियन वाहन (Alien vehicles) हैं। ब्रिटिश अखबरा द गार्जियन ने वेबसाइट ‘द डीब्रीफ’ के हवाले से यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमेरिकी सरकार अब यूएफओ को यूएपी कहती है। आइए जानते हैं कि इस पूर्व अधिकारी ने एलियन और यूएफओ पर क्या खुलासा किया है? 

"US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official
US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official - फोटो : iStock

अमेरिकी रक्षा विभाग (The Pentagon) में अस्पष्टीकृत विषम घटनाओं (UAP) के विश्लेषण का नेतृत्व करने वाले पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने अमेरिकी सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश का कहना है कि अमेरिका के पास गैर-मानव मूल का एयर क्राफ्ट है। वेबसाइट से बात करते हुए ग्रुश ने खुलासा किया है कि कांग्रेस इन एयरक्राफ्ट की जानकारी को अवैध रूप से रोक रही है। 

"US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock


अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस को एयरक्राफ्ट के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी है, जिसकी वजह से उन्हें सरकारी अधिकारियों के प्रतिशोध को झेलना पड़ा है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया विभाग में 14 साल की लंबी नौकरी के बाद उन्होंने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। 

Aliens News: CIA एजेंट का सनसनीखेज दावा, इन जानवरों के भेष में घूम रहे एलियंस, छिपकर रहते हैं इंसानों के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन
"US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official
US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official - फोटो : iStock

अमेरिकी खुफिया अधिकारी जोनाथन ग्रे ने डीब्रीफ वेबसाइट से बात करते हुए अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) के अस्तित्व की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अकेले नहीं हैं। जोनाथन ग्रे वर्तमान समय में नेशनल एयर एंड स्पेस इंटेलिजेंस सेंटर (NASIC) में काम कर रहे हैं। अब इस खुलासे ने एलियन शिप और इन्हें देखने जाने की रिपोर्टों की ओर फिर से ध्यान आकर्षित किया है। 
 

विज्ञापन
"US government has possession of alien vehicles Said Former intelligence official
इस गांव में बार-बार क्यों आते हैं एलियन? - फोटो : iStock

पेंटागन ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि 366 नए मामलों में 195 घटनाओं पर कुछ सपष्टीकरण के साथ हल कर लिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 26 मामलों के बारे में कहा था कि वह ड्रोन थे। 163 मामलों को गुब्बारे या उसकी तरह कोई चीज बताया है, तो वहीं 6 मामलों को पक्षी या प्लास्टिक थैलियां बताया है। पेंटागन की तरफ से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, 171 मामलों की पहचान नहीं जा सकी है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed