Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral little girl asks muzaffarnagar co a question during dhanteras police patrolling her response goes viral

बच्ची ने DSP मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल, अधिकारी नहीं दे पाई जवाब, बोलीं अगली बार पढ़कर आऊंगी

Sun, 08 Nov 2026 02:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के जानसठ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धनतेरस के मौके पर सर्किल ऑफिसर (सीओ) ऋषिका सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बाजार में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान एक बच्ची ने उनसे नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल पूछ लिया। इसके बाद अधिकारी का जवाब वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
viral little girl asks muzaffarnagar co a question during dhanteras police patrolling her response goes viral
बच्ची ने DSP मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल, अधिकारी नहीं दे पाईं जवाब - फोटो : एक्स

विस्तार

त्योहारों के समय बाजारों और अन्य जगहों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त आम बात है। पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धनतेरस के दिन गश्त के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बाजार में एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची, दिवाली की शुभकामनाएं दीं और फिर माइक थमाकर ऐसा सवाल पूछ लिया कि सीओ मैडम भी मुस्कुराने लगीं।

विज्ञापन


यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के जानसठ का है। धनतेरस के मौके पर सर्किल ऑफिसर (सीओ) ऋषिका सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बाजार में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान लाल कपड़े पहने एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची। बच्ची ने सबसे पहले उन्हें हैप्पी दिवाली कहा और फिर बातचीत शुरू कर दी। बच्ची अपने साथ माइक लेकर आई थी और पुलिस अधिकारी का इंटरव्यू करना चाहती थी।
विज्ञापन


बच्ची ने सीओ ऋषिका सिंह को माइक थमाया और उनसे सवाल-जवाब करने लगीं। महिला अधिकारी ने भी बच्ची के आत्मविश्वास और अंदाज को देखकर उसका नाम पूछा। बच्ची ने बताया कि उसका नाम अनोखी है। बता दें कि ऋषिका सिंह डीएसपी रैंक की अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल स्टेशन का डराने वाला वीडियो वायरल, एक हाथ में सामान, दूसरे में बच्चा, दिवाली-छठ पर घर जाने की ऐसी होड़

बच्ची ने सीओ मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल

बातचीत के दौरान सीओ ऋषिका सिंह से बच्ची ने एक दिलचस्प सवाल पूछ लिया। अनोखी ने पूछा, नरकासुर का वध किसने किया था? बच्ची का सवाल सुनकर ऋषिका सिंह मुस्कुराने लगीं। उन्होंने हंसते हुए कहा, बहुत अच्छा, ऑन द स्पॉट प्रश्न कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथ मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें पता होगा कि नरकासुर का वध किसने किया था।
 

आखिर में सीओ ऋषिका सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अगली बार इस सवाल का जवाब पढ़कर आएंगी। उनके इस सहज जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। बच्ची का बेझिझक होकर सवाल पूछना और महिला अधिकारी का हंसते हुए जवाब देना लोगों के चर्चा का विषय बन गया है।

दिवाली पर सेठ ने कर्मचारियों को दिया लाखों का तोहफा, हर किसी को मिले 1 लाख नकद, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि आजकल के बच्चे बड़े कमाल के हैं। बच्ची ने सीओ मैडम से सवाल पूछ लिया और जब वह जवाब नहीं दे पाईं तो उन्होंने कह दिया कि अगली बार पढ़कर आऊंगी।

दिवाली 2026: क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? वजह जानकर नहीं होगा यकीन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने बच्ची के वीडियो बनाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस उम्र में रील बनाने के बजाय उसे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कई लोगों को अनोखी का बेझिझक अंदाज काफी पसंद आया। एक शख्स ने बच्ची की तारीफ करते हुए लिखा, खतरनाक बच्ची है ये तो… हिम्मत वाली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed