Aliens News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब सालों से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। कई लोगों ने धरती पर एलियंस या यूएफओ देखने का दावा किया है। इसकी वजह से वैज्ञानिक लगातार एलियंस को तलाशने की कोशिश में लगे हैं। अक्सर एलियंस से जुड़ी हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) आसमान में अभी तक देखे गए सैकड़ों अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) की जांच कर रहा है।
Aliens News: CIA एजेंट का सनसनीखेज दावा, इन जानवरों के भेष में घूम रहे एलियंस, छिपकर रहते हैं इंसानों के बीच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इससे पहले पेंटागन ने एक जांच के बाद रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अभी तक अंतरिक्ष से आने वाले एलियन और यूएफओ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक और लोग अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि एलियन (Alien) और एलियनशिप (UFO) की जानकारी अमेरिका छिपा रहा है। वैसे भी अमेरिका पर सालों से एलियन के राज को छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं।
अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) के एक पूर्व एजेंट जॉन रामिरेज ने एलियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। सीआईए के पूर्व एजेंट का कहना है कि एक रेप्टाइल की तरह दिखने वाले एलियंस से उनका सामना हो चुका है। एजेंट का कहना है कि एलियंस इंसानों के बीच ही रह रहे हैं।
White House: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ रहती हैं आत्माएं? जानिए क्या है भूतों का रहस्य
सीआईए एजेंट का दावा है कि वह छिपकली या गिरगिट का रूप धरकर रहते हैं। जॉन रामिरेज का कहना है कि इंसान एलियंस के जिस रूप के बारे में जानते हैं या कल्पना करते रहे हैं, उससे वह बिल्कुल हटकर हैं। वह फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस की तरह बिल्कुल नहीं होते हैं।
Most Secret Places: दुनिया की सबसे खुफिया जगहें, जहां जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
25 साल तक किया है CIA एजेंट के तौर पर काम
जॉन रामिरेज ने सीआईए के एजेंट के तौर पर 25 साल तक काम किया है। उनको इस क्षेत्र का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने अब जाकर एलियन के साथ अपने एनकाउंटर की कहानी को बताया है। उनका कहना है कि हम जैसा सोचते हैं, वो वैसा नहीं दिखते हैं। एलियंस पूरी तरह छिपकली या गिरगिट की तरह भी नहीं नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बारे में विस्तार से बताना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन वह हमारे बीच ही रहते हैं।