{"_id":"6028cb178ebc3ee8ea704911","slug":"us-8-year-old-dog-becomes-owner-of-36-crores-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल का कुत्ता बन गया 36 करोड़ रुपये का मालिक, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
8 साल का कुत्ता बन गया 36 करोड़ रुपये का मालिक, जानिए पूरा मामला
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लूलू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर कोई कुत्ता करोड़ों रुपये का मालिक बन जाए, तो आपको कैसा लगेगा। आपको ये बात थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दरअसल, अमेरिका के टेनेसी शहर में रहने वाले बिल डोरिस नामक एक शख्स ने मौत के बाद अपने पालतू कुत्ते 'लूलू' के लिए करीब 5 मिलियन डॉलर की भारी संपत्ति छोड़ गए हैं। अपने 8 साल के लूलू से बिल डोरिस को काफी लगाव था।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बिल डोरिस ने मरने से पहले लूलू के प्रति प्यार जताते हुए अपनी आखिरी इच्छा बताई की उनके गुजरने के बाद इस संपत्ति को एक ट्रस्ट में हस्तांतरित कर दिया जाए, ताकि लूलू की बेहतर देखभाल हो सके। खबरों के मुताबिक, बिल डोरिस ने अपने कुत्ते को अपनी दोस्त मार्था बर्टन की देखभाल में छोड़ दिया है। इसके साथ ही वसीयत में लिखा गया है कि लुलु के उचित देखरेख के लिए बर्टन को ट्रस्ट में जमा पैसे से मासिक खर्च दिया जाए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मार्था बर्टन ने अपने दिवंगत दोस्तबिल डोरिस और लूलू के रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक समाचार चैनल को बताया कि, बिल डोरिस को कुत्ते बहुत पसंद थे। वो नहीं जानती कि वो लूलू पर पांच मिलियन डॉलर खर्च कर पाएंगी या नहीं लेकिन जितना भी वो खर्च करेंगी, वो हर महीने मार्था को मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डोरिस की संपत्ति कितनी है। द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उनके दोस्तों ने खुलासा किया कि उनके पास बहुत बड़ी अचल संपत्ति और अलग-अलग कंपनियों में निवेश है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि लूलू को उसके मालिक से वसीयत में जो राशि मिली है, उसका नया मालिक इन पैसों का अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। वसीयत में केवल उचित मासिक खर्च के लिए बर्टन को पैसे देने की अनुमति दी गई है। मार्था बर्टन ने बताया कि वह कुत्ते की बेहतर देखभाल करना चाहेंगी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब एक पालतू जानवर के मालिक ने अपनी मौत के बाद अपने भाग्यशाली कुत्ते के लिए करोड़ों रुपये छोड़ दिया हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।