Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Tries to Cross Between Fighting Bulls on Scooter What Happens Next Is Hilarious

वायरल वीडियो: दो सांडों की लड़ाई में स्कूटी लेकर पहुंची महिला, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 19 Nov 2026 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

Viral Video: दो सांड सड़क के बीचों-बीच लड़ रहे थे। तभी एक महिला स्कूटी लेकर उनके बीच से निकलने लगी। इसके बाद सांड उसकी तरफ मुड़े और महिला स्कूटी समेत गिर गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 

विज्ञापन
Woman Tries to Cross Between Fighting Bulls on Scooter What Happens Next Is Hilarious
स्कूटी समेत सड़क पर गिरी महिला - फोटो : एक्स@ikaddy_

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी हंसी छूट जाती है। खासकर भारतीय सड़कों पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो सांड सड़क के बीचों-बीच आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला अपनी स्कूटी लेकर उनके बीच से निकलने की कोशिश करती है। फिर कुछ ऐसा होता है कि महिला अपनी स्कूटी समेत सड़क पर गिर जाती है।

विज्ञापन


सांडों की लड़ाई के बीच पहुंची महिला
वायरल वीडियो रात के समय का है। इसमें सड़क के दोनों तरफ सब्जियों और दूसरी चीजों की दुकानें दिखाई दे रही हैं। आसपास कुछ लोग भी मौजूद हैं। इसी बीच सड़क के बीचों-बीच दो भारी-भरकम सांड आपस में भिड़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे के सींग फंसा कर पूरी ताकत से लड़ रहे होते हैं। उनकी लड़ाई इतनी जबर्दस्त होती है कि आसपास मौजूद लोग भी दूरी बनाकर खड़े रहते हैं। तभी वहां एक महिला स्कूटी लेकर पहुंचती है। हैरानी की बात यह है कि सामने दो सांडों को बुरी तरह लड़ता देखकर भी महिला रुकने के बजाय उनके पास से निकलने की कोशिश करती है। वह स्कूटी को पैरों से संभालते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है। लेकिन शायद उसे अंदाजा नहीं होता कि अगले ही पल क्या होने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी समेत सड़क पर गिरी महिला
महिला जैसे ही सांडों के बिल्कुल करीब पहुंचती है, दोनों का ध्यान उसकी तरफ चला जाता है। लड़ते-लड़ते सांड अचानक स्कूटी की ओर मुड़ जाते हैं। यह देखकर महिला घबरा जाती है और अपना संतुलन खो बैठती है। कुछ ही सेकंड में वह स्कूटी समेत सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक्स के पास गिर जाती है। आसपास मौजूद लोगों के लिए भी यह पूरा घटनाक्रम अचानक होता है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ सांडों की लड़ाई के बीच से निकलने की कोशिश को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि सांड भी सोच रहे होंगे कि हम तो आपस में लड़ रहे थे, ये बीच में कौन आ गया? वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि लड़ते हुए सांडों के इतने करीब से निकलने का आत्मविश्वास भारत में ही देखने को मिल सकता है।

खतरे की ओर करती है इशारा
हालांकि, वीडियो देखकर हंसी जरूर आ सकती है, लेकिन यह घटना सड़क पर आवारा पशुओं से होने वाले खतरे की ओर भी ध्यान दिलाती है। ऐसे में अगर कभी सड़क पर दो सांड आपस में लड़ते दिखाई दें तो उनके बीच से निकलने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed