फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मैदान में लौटी रौनक, चेन्नई के दर्शकों को देखकर खुद को नहीं रोक पाए विराट, यूं बजाई सीटी

Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG : Virat Kohli excited with chennai fans energy, ask audience for whistle podu, bcci shares video
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में नजारा बदला-बदला सा नजर आया। कोरोना महामारी की वजह से एक साल बाद दर्शक और क्रिकेट फैंस मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। चेपॉक स्टेडियम में फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों की खूब हौसलाफजाई की और उनका उत्साह बढ़ाया। इसका असर भारतीय खिलाड़ियों खासकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर भी देखने को मिला।

IND vs ENG : Virat Kohli excited with chennai fans energy, ask audience for whistle podu, bcci shares video
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

विराट प्रशंसकों की शोर पर झूमते दिखे और पहले की तरह एक बार फिर से जोशीले और आक्रामक अंदाज में नजर आए। भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस बीच विराट का एक मस्ती भरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। कप्तान कोहली बीच मैदान में सीटी बजाकर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखे।

IND vs ENG : Virat Kohli excited with chennai fans energy, ask audience for whistle podu, bcci shares video
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

रविवार की छुट्टी होने के चलते मैदान पर करीब 12000 दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने जमकर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया। एक वक्त पर इंग्लैंड की आधी टीम सिर्फ 87 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। इसी दौरान मोहम्मद सिराज ने भारतीय धरती पर अपनी पहली ही गेंद पर ओली पोप को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। पोप का विकेट गिरते ही मैदान पर दर्शकों का शोर और उत्साह बढ़ता गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG : Virat Kohli excited with chennai fans energy, ask audience for whistle podu, bcci shares video
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

दर्शकों ने तालियां और सीटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। इसे देखकर विराट कोहली भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी सीटी बजाते हुए दर्शकों का साथ देना शुरू कर दिया। उन्होंने सीटी बजाते हुए दर्शकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘और तेज बजाओ।’ 

कोहली के ऐसा करते ही स्टेडियम में दर्शकों की आवाजें गूंजनी शुरू हो गई। हालांकि, इस पर भी विराट कोहली ने कान में हाथ लगाकर इशारों-इशारों में कहा कि उन्हें अब भी सुनाई नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
IND vs ENG : Virat Kohli excited with chennai fans energy, ask audience for whistle podu, bcci shares video
रविचंद्रन अश्विन के साथ खुशी मनाते कप्तान - फोटो : ट्विटर @BCCI

कोहली का यह वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा, 'जब आप चेन्नई में हैं, तो Whistle Podu बहुत अच्छा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने चेपॉक पर मौजूद दर्शकों से और उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया और उन्होंने (दर्शकों) निराश नहीं किया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed