फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral News: डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया बेस्ट

Thu, 02 Jun 2022 05:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
This Doctor’s OPD Consultation Fee Are Sarcasm at Its Best Totally Rational News in Hindi
डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल - फोटो : Twitter @gdalmiathinks
Viral News in Hindi: हम में से ज्यादातर लोग बुखार होने या दूरी परेशानी होने के बाद सबसे पहले अपने लक्षणों की जांच गूगल पर करते हैं। डॉक्टर के पास जाने से पहले यह लोगों का पहला कदम होता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर हम ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं? दरअसल एक डॉक्टर के ओपीडी की फीस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस डाॅक्टर के ओपीडी चार्ज के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। डॉक्टर ने अपने ओपीडी चार्ज के बारे में साफ-साफ बताया है। डॉक्टर के वायरल पर्चे पर लिखा है, वह जांच और इलाज करेगा, तो 200 रुपये फीस लेगा, जबिक गूगल संदेह के लिए 1000 रुपये फीस लगेगी। अब डॉक्टर की ओपीडी फीस की पर्ची वायरल हो गई है जिस पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर्ची को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। 
 
This Doctor’s OPD Consultation Fee Are Sarcasm at Its Best Totally Rational News in Hindi
डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल - फोटो : iStock

गौरव डालमिया नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है। इस तस्वीर में दिखाया गया है अगर कोई मरीज डॉक्टर की सलाह का पालन नहीं करेगा, तो उससे ओपीडी की इस तरह फीस ली जाएगी। अगर कोई रोगी जांच कर अपनी बीमारी और इलाज के बारे में खुद बताएगा, तो डॉक्टर 2000 रुपये ओपीडी की फीस लेंगे। ट्विटर यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हैं लिखा है, डॉक्टर बिल्कुल सही है। 

This Doctor’s OPD Consultation Fee Are Sarcasm at Its Best Totally Rational News in Hindi
डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल - फोटो : iStock

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस पोस्ट ने यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है। सोशल मीडिया यूजर्स डॉक्टर की इस अनोखी ओपीडी फीस से सहमत हैं और इसको तर्कसंगत बता रहे हैं। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Doctor’s OPD Consultation Fee Are Sarcasm at Its Best Totally Rational News in Hindi
डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल - फोटो : iStock

जानिए क्या है डॉक्टर के ओपीडी की फीस? 

डॉक्टर की पर्ची में लिखा है, मैं आपकी जांच और इलाज दोनों करूंगा- तो फीस 200 रुपये लगेगी।
मैं आपकी जांच करता हूं और इलाज आप खुद करते हैं- तो फीस 500 रुपये लगेगी। 
गूगल की शंकाओं के लिए फीस 1000 रुपये देनी पड़ेगी। 
आप खुद जांच करेंगे और इलाज मैं करूंगा, तो ओपीडी की फीस 1500 रुपये लगेगी। 
अगर आप अपनी जांच और इलाज दोनों खुद करेंगे, तो ओपीडी में दिखाने की 2000 रुपये फीस लगेगी। 
 
विज्ञापन
This Doctor’s OPD Consultation Fee Are Sarcasm at Its Best Totally Rational News in Hindi
डॉक्टर के ओपीडी चार्ज की अनोखी पर्ची वायरल - फोटो : iStock

अब इस पोस्ट पर एक यूजर ने पूछा है कि मेरी दवा और डॉक्टर के पर्चे का शुल्क क्या होगा?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed