पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, भाजपा को इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है।
ऐसे में आइए दस बिंदुओं में जानते हैं हार्दिक पटेल के बारे में सबकुछ...
2 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
1. कौन हैं हार्दिक पटेल?
हार्दिक का जन्म 20 जुलाई, 1993 को अहमदाबाद के वीरमगाम में हुआ। 28 साल के हार्दिक पाटीदार समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर किए बड़ा आंदोलन किया था।
3 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
2. हार्दिक की पढ़ाई कहां हुई?
हार्दिक की शुरुआती पढ़ाई दिव्य ज्योति स्कूल, वीरमगाम से हुई। इसके बाद वो अपने पिता के व्यापार में मदद करने लगे। हार्दिक अपने पिता के सबमर्सिबल पंप को अंडरग्राउंड वॉटर वेल में फिक्स करने के बिजनेस में उनका सहयोग करते थे।
4 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
3. स्नातक कहां से किया?
2010 में हार्दिक ने सहजानन्द कॉलेज, अहमदाबाद से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दौरान ही हार्दिक ने छात्र संघ के महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ा और निर्विरोध निर्वाचित हुए।
5 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
4. हार्दिक के माता-पिता कौन?
हार्दिक पटेल के पिता भारत पटेल एक व्यवसायी थे। हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हमेशा से भाजपा के समर्थक रहे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के चुनाव प्रचार में भी उनके पिता ने खूब काम किया था। हार्दिक की मां का नाम उषा पटेल है।