{"_id":"5986e4924f1c1bbe3e8b4805","slug":"these-are-cutest-ever-job-applications-sent-to-google-nasa-and-a-local-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतने Cute थे ये जॉब एप्लिकेशन, रिजेक्ट करना था मुश्किल, Boss को खुद देना पड़ा रिप्लाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इतने Cute थे ये जॉब एप्लिकेशन, रिजेक्ट करना था मुश्किल, Boss को खुद देना पड़ा रिप्लाई
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Cutest Job Application
- फोटो : nieuwsblad.be
हम अक्सर बच्चों से पूछते हैं कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। लेकिन यह नहीं पूछते कि वह कहां काम करना चाहते हैं। हमें लगता है भला बच्चों को कंपनियों के बारे में कहां कुछ पता होगा। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे हैं जो बखूबी जानते हैं कि उन्हें बड़े होकर क्या काम करना, कैसे करना है और कहां करना है।
NASA में 9 साल के बच्चे ने भेजा जॉब एप्लिकेशन
Jack Davis
- फोटो : Twitter
नासा के बहुचर्चित प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद के लिए इन दिनों आवेदन भेजे जा रहे हैं। इन्हीं में से एक ऐसा जॉब एप्लिकेशन एजेंसी को मिला जिसे भेजने वाला महज 9 साल का बच्चा है। उसका नाम है जैक डेविस। चौथी क्लास में पढ़ने वाले इस बालक ने चिट्ठी में अपने सिग्नेचर के साथ खुद को 'गार्डियन ऑफ गैलेक्सी' (आकाशगंगा का रखवाला) बताया।
चिट्ठी में उसने लिखा-
'मेरा नाम जैक डेविस है और मैं प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद से लिए आवेदन करना चाहता हूं। मैं भले ही 9 साल का हूं लेकिन मुझे लगता है कि इस नौकरी के लिए मैं फिट हूं। इसका एक कारण यह है कि मेरी बहन को लगता है कि मैं एक एलियन है। मैंने ब्रह्मांण और एलियन से जुड़ी सारी फिल्में भी देखी हैं...'
जैक डेविस
गार्डियन ऑफ गैलेक्सी
4th ग्रेड

NASA ने दिया यह जवाब
Cutest Job Application
- फोटो : Twitter
इतने सारे एप्लिकेशंस को शॉर्टलिस्ट करने की टेंशन के बीच भी नासा के प्लैनेटरी साइंस डायरेक्टर जेम्स ग्रीन ने इस चिट्ठी का प्यारा सा जवाब दिया। उन्होंने लिखा-
'मुझे पता चला कि आप 'आकाशगंगा के रक्षक' हैं। यह जानकर खुशी हुई कि आप नासा के प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद पर काम करने के इच्छुक हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह पोस्ट वाकई दिलचस्प और जिम्मेदारी भरा है। यह उन कीटाणुओं से धरती को बचाने से जुड़ा है जो चांद, मंगल और क्षुदग्रह (एस्टेरॉइड) से होते हुए यहां पहुंचते हैं। यह उन जीवाणुओं से धरती और चंद्रमा को बचाने से जुड़ा है जो सौरमंडल में हमारी खोज के दौरान हमारे साथ आते हैं।'
इतना ही नहीं, 9 साल के मासूम जैक डेविस को खुद नासा के प्लैनेटरी रिसर्च डायरेक्टर जॉनथन राल ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हेडक्वॉर्टर से कॉल किया और इस जॉब एप्लिकेशन के लिए बधाई दी।

Google में नौकरी के लिए 7 साल की बच्ची ने भेजा आवेदन
Cutest Job Application
- फोटो : Twitter
इसी साल फरवरी में इंग्लैंड की रहने वाली 7 साल की बच्ची क्लोए ब्रिजवॉटर ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के बॉस को खत लिखा-
"मैं सात साल की हूं और गूगल में जॉब करना चाहती हूं। मैं ओलम्पिक में स्वीमिंग करने के अलावा एक चॉकलेट फैक्टरी में भी काम करना चाहती हूं। मेरे पापा ने बताया कि मैं गूगल में जॉब करते हुए बीन बैग्स पर बैठकर मजे से काम कर सकती हूं और वहां खुली हुई गाड़ी में भी घूम सकती हूं। मेरे पास एक टैबलेट है। पापा कहते हैं कि अगर मै उसे ठीक से चलाना सीखूंगी तो वो मुझे एक कंप्यूटर लाकर देंगे। मेरी मैम कहती हैं कि मैं मैथ्स और स्पेलिंग्स में अच्छी हूं। मेरी बहन भी पढ़ाई में बहुत अच्छी है लेकिन उसे डॉल्स पंसद हैं। पापा ने कहा है कि अगर गूगल में जॉब करनी है तो आपको लेटर लिखूं। मुझे जॉब के लिए लेटर लिखना नहीं आता है। अब तक मैंने सिर्फ एक लेटर लिखा है वो भी अपने पापा को। मेरा लेटर पढ़ने के लिए थैंक्यू। बाय...बॉय।"

गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने दिया प्यारा सा जवाब
क्लोए के चिट्ठी भेजने के चार दिन बाद खुद गूगल के सीईओ ने उसके पापा एंडी ब्रिजवॉटर को जवाब भेजा। उन्होंने लिखा-
"तुम्हें कंप्यूटर और रोबोट पंसद हैं, यह जानकर खुशी हुई। उम्मीद करता हूं कि तुम टेक्नोलॉजीस को सीखती रहोगी। खूब मेहनत करो और अपने सारे सपने पूरे करो, गूगल में जॉब करने से लेकर ओलम्पिक में स्वीमिंग करने तक। अपनी स्कूलिंग पूरी करो मैं तुम्हारे जॉब एप्लीकेशन का इंतजार कर रहा हूं।"