{"_id":"5986f7b54f1c1bbe3e8b4904","slug":"ind-vs-sl-here-knows-the-record-that-has-been-created-by-an-indian-player-in-colombo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा कोलंबो टेस्ट, इस तरह छा गए कप्तान कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा कोलंबो टेस्ट, इस तरह छा गए कप्तान कोहली
Sun, 06 Aug 2017 05:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलंबो में श्रीलंका को पारी और 53 रन से हराकर टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में लगातार 8 वीं बार सीरिज जीतने का कारनामा कर दिया है। कोलंबो टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी रिकॉर्ड बनाए हैं। अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाए। आईए दूसरे टेस्ट में बने रिकॉर्डों पर नजर डालें-
# 2015 से अब तक विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने यह 8 वीं सीरिज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में 2005 से 2008 के दौरान लगातार 9 बार सीरिज जीती थी। इंग्लैंड ने 1884 से 1890 के दौरान यह कारनामा किया था। विराट कोहली अब लगातार सीरिज जीतने के मामले में सिर्फ रिकी पोंटिंग से पीछे हैं।
विराट कोहली की कप्तानी में विदेश में यह छठीं टेस्ट जीत है
2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
# विराट कोहली की कप्तानी में विदेश में यह छठीं टेस्ट जीत है। वह इस मामले में एमएस धोनी के बराबर आ गए हैं। सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान विदेश में 11 टेस्ट जीते हैं। जो अभी तक सर्वाधिक है। राहुल द्रविड़ ने अपनी कप्तानी में विदेश में पांच टेस्ट जीते हैं। टीम इंडिया कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में तीन टेस्ट जीतने वाली पहली मेहमान टीम बन गई है। अजिंक्य रहाणे ने 39 वें टेस्ट में 50 कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले एकनाथ सोल्कर ने भारत की तरफ से 26 मैच में तथा वीवीएस लक्ष्मण ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीम बन गई
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
# इस जीत के बाद टीम इंडिया श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया अब इस मामले में पाकिस्तान की बराबरी पर आ गई है। भारत और पाकिस्तान ने श्रीलंका में 8-8 टेस्ट जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 7 तथा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 4-4 टेस्ट जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली की कप्तानी में छह बार टीम इंडिया ने 600 से अधिक का स्कोर खड़ा किया
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
#विराट कोहली की कप्तानी में छह बार टीम इंडिया ने 600 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। एक टीम के लिए विराट की कप्तानी में यह सबसे अधिक बार हासिल की जाने वाली उपलब्धि है। इस टेस्ट में भारत को तीसरी सबसे बड़ी लीड 439 रनों की मिली। भारत को सबसे ज्यादा लीड बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2007 में 492 रनों की मिली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में भारत को 2011-12 में 478 रनों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
अश्विन ने 26 बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम कर ली
5 of 6
ashwin
- फोटो : icc
#रविचंद्र अश्विन ने 26 बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इससे पहले अनिल कुंबले ने 35, हरभजन सिंह ने 25 तथा कपिल देव ने 23 बार यह उपलब्धि हासिल की है। रविचंद्र अश्विन टेस्ट में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हो गए हैं। अश्विन ने विराट कोहली की कप्तानी में 163 विकेट तथा रविंद्र जडेजा ने 100 विकेट हासिल कर लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।