दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां के छात्र परीक्षा में नकल न करते हों। इसे रोकने के लिए शिक्षक भी तरह-तरह के उपाय करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है मेक्सिको में, जहां एक शिक्षक ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए गजब का तरीका अपनाया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
दरअसल, पिछले हफ्ते मेक्सिको के टेलेक्सकला में बैचलर्स कॉलेज के कैंपस एक में ग्रेजुएशन की परीक्षा चल रही थी। यहां छात्र-छात्राएं नकल न करें, इसके लिए एल सबिनल कॉलेज के डायरेक्टर लुइस जुआरेज टेक्सिस ने सभी को कार्डबोर्ड बॉक्स पहनाकर परीक्षा में बैठाया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
नकल रोकने की यह अनोखी तरकीब जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो शिक्षक की आलोचना होने लगी। लोगों ने उनपर मानवाधिकार के खिलाफ जाकर परीक्षा कराने के आरोप लगाए। वहीं, कुछ लोगों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लुइस जुआरेज टेक्सिस को निलंबित करने की मांग की है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
लोगों का कहना है कि इस तरह की हिंसा के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाना चाहिए। ऐसी गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लोगों का मानना है कि शिक्षक को बर्खास्त करके छात्रों के साथ हो रहे इस तरह के अपमान को रोका जा सकता है। हालांकि कुछ लोग शिक्षक के इस अनोखे तरीके की प्रशंसा भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरीके से छात्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि ऐसी परीक्षा बहुत सीख देती है।
5 of 5
परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षक ने अपनाया गजब का तरीका
- फोटो : Social media
आपको बता दें कि साल 2013 में थाईलैंड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। यहां भी नकल रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को पेपर शीट से बना एंटी चीटिंग हेलमेट पहनाया गया था।