उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महिंद्रा की लिमिटेड एडिशन थार 700 खरीदी है। जिसकी चाबी खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें सौंपी है। इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख रुपये हैं। खास बात यह है कि लिमिटेड एडिशन थार 700 की सिर्फ 700 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया गया है। आपको बता दें कि उदयपुर की मेवाड़ फैमिली को कारों से खासा लगाव है। करीब 20 साल पहले उन्होंने उदयपुर में विंटेज कार म्यूजियम भी बनाया था। जानते हैं थार 700 के फीचर्स और इंजन डिटेल्स के बारे में...
उदयपुर के प्रिंस ने खरीदी लिमिटेड एडिशन Thar 700, आनंद महिंद्रा खुद देने पहुंचे चाबी
इंजन
इंजन की बात करें तो महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन में 2498 cc का डीजल इंजन दिया गया है, जो 105 BHP की पावर और 247 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देने का वायदा करता है। सेफ्टी के लिए इसमें ऑटो लॉकिंग हब्स, डिजिटल इमोबिलाइजर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। थार में फ्रंट में इंडिपेंडेंट सस्पेंशन विद टोरशिएन बार एंड स्टेबलाइजर बार और रियर में सेमी एलिफ्टिकल लीफ स्प्रिंग विद शॉक एब्सोर्ब सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 236mm डिस्क ब्रेक और रियर में 282mm ड्रम ब्रेक मिलेंगे।
यह भी पढ़े: यहां टायर्स में फ्री में भरी जा रही है नाइट्रोजन गैस, जानें इसके फायदेयह भी पढ़े: Hyundai Grand i10 Nios review क्या यह आपके लिए एक बेहतर विकप्ल साबित होगी?
फीचर्स
इस खास एडिशन में नैपोली ब्लैक और एक्वामैरीन कलर मिलते हैं। महिंद्रा थार सिग्नेचर एडिशन में फ्रंट फेंडर्स पर सिग्नेचर लोगो मिलेगा, साथ ही बंपर पर सिल्वर टच और बोनेट पर काले रंग का इफेक्ट होगा। साथ ही, इसमें 15 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे।