Six Month Old Girl Mysha Jain Made A World Record: आपने अपने घर में या पड़ोस में नन्हें शिशुओं की बाल सुलभ क्रियाओं पर ध्यान दिया होगा। आमतौर पर 01 माह से 3 माह तक के बच्चे आसपास चीजें पहचानने का प्रयास करते हैं या फिर नींद में कभी हँसते और कभी रोते दिखते हैं। तीन महीने के बच्चे थोड़ा हाव भाव पर प्रतिक्रिया भी देने लगते हैं। दरअसल इन दौरान नन्हे बच्चों की इंद्रियां तेजी से काम करती हैं और वह आपकी बातों पर भी हंसकर या रोकर प्रतिक्रिया देते हैं। इस समय तक वह अपने आसपास के चेहरे को पहचानने भी लगते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा तीन महीने की उम्र में 50 से अधिक पशु-पक्षियों को पहचानकर उनके नाम समझ जाए? जाहिर है कि आप हैरान होंगे या इस बात को गलत करार देंगे।
Ajab Gajab: 6 महीने की बच्ची करती है चमत्कार, फटाफट पहचानती है 50 से अधिक जानवरों और फलों के नाम
तीन महीने की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मायशा जब तीन महीने की थी तब वह 50 से भी अधिक जानवरों और पक्षियों के नाम पहचान लेती थी। मायशा जैन की इस कुदरती प्रतिभा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ने भी सराहा है। अपनी कमाल की याददाश्त के साथ मायशा जैन ने 3 माह की उम्र में 54 प्राणी-पक्षियों को पहचानकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके लिए सलोनी ने मायशा की अनोखी काबिलियत को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन तक पहुंचाया, जिसके बाद उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।