फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: 'गंभीर ने केकेआर में मेरी मानसिकता बदल दी', भारतीय वनडे टीम में चुने जाने के बाद बोले हर्षित राणा

Fri, 19 Jul 2024 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jul 2024 12:13 PM IST
सार

दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित ने जूनियर स्तर से ही कड़ी मेहनत की, लेकिन अकसर नजरअंदाज कर दिए जाते। हालांकि, इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विजयी अभियान में 19 विकेट लेने के बाद वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
IND vs SL: 'Gautam Gambhir changed my mindset in KKR', said Harshit Rana after selected in Indian ODI team
हर्षित राणा - फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हर्षित को जब पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल करने की खबर पता चली तो उनके मुंह से यही शब्द निकले, 'दिल्ली में दिल टूट सकता है, पर हमने कभी हौसला नहीं हारा'।
IND vs SL: 'Gautam Gambhir changed my mindset in KKR', said Harshit Rana after selected in Indian ODI team
हर्षित राणा - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित ने जूनियर स्तर से ही कड़ी मेहनत की, लेकिन अकसर नजरअंदाज कर दिए जाते। हालांकि, इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विजयी अभियान में 19 विकेट लेने के बाद वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।
IND vs SL: 'Gautam Gambhir changed my mindset in KKR', said Harshit Rana after selected in Indian ODI team
हर्षित राणा - फोटो : IPL/BCCI
हर्षित ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत करने में विश्वास करता हूं लेकिन जब भी आयु ग्रुप की टीम में मेरी अनदेखी होती तो मेरा दिल टूट जाता और मैं अपने कमरे में बैठकर रोता था। मेरे पिता प्रदीप ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। अगर मुझे अभी तक की मेहनत के लिए तीन लोगों का नाम लेना हो तो इसमें मेरे पिता, मेरे निजी कोच अमित भंडारी सर (पूर्व भारतीय और दिल्ली के तेज गेंदबाज) और गौती भैया (गौतम गंभीर) शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL: 'Gautam Gambhir changed my mindset in KKR', said Harshit Rana after selected in Indian ODI team
हर्षित राणा - फोटो : IPL/BCCI
हर्षित ने कहा, 'अगर खेल के प्रति मेरा नजरिया बदला है तो इसका लेना देना बहुत कुछ केकेआर ड्रेसिंग रूम में गौती भैया की मौजूदगी से है जिन्होंने मेरी मानसिकता को बदल दिया। शीर्ष स्तर पर आपको कौशल चाहिए होता है लेकिन हुनर से ज्यादा आपको दबाव से निपटने के लिए दिल की आवश्यकता होती है।'

View this post on Instagram

A post shared by AU Infographics (@auinfographics)

विज्ञापन
IND vs SL: 'Gautam Gambhir changed my mindset in KKR', said Harshit Rana after selected in Indian ODI team
हर्षित राणा - फोटो : IPL
उन्होंने नए भारतीय मुख्य कोच के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा, 'गौती भैया हमेशा मुझसे कहते ‘मेरे को तेरे पे ट्रस्ट है। तू मैच जीत के आएगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed