कई लोगों का सपना होता है कि उनके पास भी रोल्स-रॅायस हो। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास ये बेहतरीन गाड़ी है। कई लोग इस गाड़ी में अपने हिसाब से खास बदलाव भी करवाते हैं, जो इस गाड़ी को बाकी लक्जरी कारों से हटकर बनाती है। आज हम आपको उस अरबपति के बारे में बताएंगे, जिसके लिए रोल्स-रॅायस ने कस्टमाइज्ड कार बनाई है। ये गाड़ी बेहद ही शानदार है।
इस अरबपति के लिए रोल्स-रॅायस ने बनाई कस्टमाइज्ड कार, बेहद ही शानदार है ये गाड़ी
रोल्स-रॉयस का लेटेस्ट क्रिएशन कोआ फैंटम एक्सटेंडेड है। इसको जैक बॉयड स्मिथ जूनियर के लिए बनाया गया है। आपको बता दें जैक बॅायड स्मिथ एक अरबपति हैं और उन्हें कारों का काफी शौक है। रोल्स-रॅायस के मूल्यवान ग्राहकों में जैक का नाम भी शामिल है।
इस 19 वर्षीय युवक को दो बार संक्रमित होने के बाद भी नहीं है कोरोना वायरस की जानकारी, जानिए वजह
जैक के लिए जो कार बनाई गई है उसमें कोआ लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। नया डिजाइन कोआ लकड़ी से दिया गया है। जैक का कहना है कि कोआ लकड़ी उनके परिवार का अहम हिस्सा रही है। इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ 89 लाख है।
भारत का वो सबसे पुराना कुआं, जिसके अंदर बनी है एक लंबी सुरंग
इस शानदार गाड़ी में डैशबोर्ड को भी जैक के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है। जैक अपनी इस शानदार कार के लिए काफी उत्साहित थे। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील, पिकनिक टेबल पर कोआ लकड़ी का ही इस्तेमाल किया गया है।
आखिर दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय दें विशेष ध्यान
इस शानदार कार के अंदर शैम्पेन फ्रिज भी मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कोआ लकड़ी बेहद ही खास और दुर्लभ होती है। यह लकड़ी हवाई द्वीप पर पाई जाती है।
ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये