फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये

Thu, 04 Feb 2021 01:52 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 04 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Antimatter Most Expensive Material In The World
एंटीमैटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सोने, चांदी और हीरे ही दुनिया में सबसे महंगे होते हैं, जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ कौन सा है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि आप उसपर विश्वास नहीं कर पाएंगे। दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ किसी रहस्य से कम नहीं है और इसी वजह से इसकी महज एक ग्राम की कीमत करीब 7553 अरब रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

Antimatter Most Expensive Material In The World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस पदार्थ का नाम है एंटीमैटर (प्रतिद्रव्य)। शायद आपने इसका नाम भी न सुना हो, लेकिन विज्ञान की दुनिया में इसे एक रहस्यमय पदार्थ के रूप में जाना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एंटीमैटर पदार्थ के ही समान है, लेकिन यह सामान्य पदार्थ के बिल्कुल विपरीत है। विशेष रूप से, एंटीमैटर के उप-परमाणु कणों में सामान्य पदार्थ (मैटर) के विपरीत गुण होते हैं। उन कणों का विद्युत आवेश उल्टा होता है। बिग बैंग के बाद एंटीमैटर पदार्थ (मैटर) के साथ ही बने थे, लेकिन एंटीमैटर आज के ब्रह्मांड में दुर्लभ है और वैज्ञानिकों के लिए अब तक ये रहस्य ही बना हुआ है कि ऐसा क्यों है।

Antimatter Most Expensive Material In The World
ब्रह्मांड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अब आपको लग रहा होगा कि एंटीमैटर शायद कोई काल्पनिक पदार्थ हो, इसलिए नहीं मिलता, लेकिन आपको बता दें कि यह कोई काल्पनिक पदार्थ नहीं बल्कि असली पदार्थ है। इसकी खोज 20वीं सदी के पूर्वार्ध में हुई थी। एंटीमैटर के बारे में सबसे पहले साल 1928 में वैज्ञानिक पॉल डिराक ने दुनिया को बताया था, जिन्हें न्यू साइंटिस्ट पत्रिका ने 'सर आइजैक न्यूटन के बाद सबसे महान ब्रिटिश सिद्धांतकार' कहा था। तब से लेकर आज तक यह वैज्ञानिकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Antimatter Most Expensive Material In The World
बिग बैंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रह्मांड की उत्पति के लिए उत्तरदायी 'बिग बैंग' की घटना के एकदम बाद हर जगह मैटर और एंटीमैटर बिखरा हुआ था। ऐसे में जब दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए तो उनके टकराने से भारी मात्रा में ऊर्जा गामा किरणों के रूप में निकली। माना जाता है कि इस टक्कर में अधिकांश पदार्थ नष्ट हो गए, लेकिन थोड़े बहुत बच गए, जो निकटवर्ती ब्रह्मांड में मौजूद हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सुदूर ब्रह्मांड में एंटीमैटर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Antimatter Most Expensive Material In The World
एंटीमैटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लैक होल द्वारा तारों को दो हिस्सों में काटने की घटना में एंटीमैटर जरूर पैदा होता होगा। हालांकि वैज्ञानिक धरती पर ही लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर ( दुनिया का सबसे विशाल और शक्तिशाली कोलाइडर त्वरक) जैसे उच्च ऊर्जा कण त्वरकों द्वारा एंटी पार्टिकल उत्पन्न करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed