{"_id":"6b091afcfb532caac807ac6c","slug":"pakistani-shopkeeper-wins-hearts-with-his-sweet-gesture-towards-indian-sikh-man-viral-video-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सरहद के पार दिखा ऐसा अपनापन, सरदार जी को मुफ्त में सामान देने लगा दुकानदार, फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: सरहद के पार दिखा ऐसा अपनापन, सरदार जी को मुफ्त में सामान देने लगा दुकानदार, फिर जो हुआ...
Fri, 27 Nov 2026 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:31 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर भारत के एक सरदार जी और पाकिस्तान के दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार ने सरदार जी को मेहमान बताते हुए सामान के पैसे लेने से मना कर दिया। वहीं, भारतीय नोट को निशानी के तौर पर रखने की उसकी बात लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
भारतीय सरदार जी और पाकिस्तानी दुकानदार की बातचीत वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ travelsingh07
विस्तार
सरहदें भले ही दो देशों को अलग कर देती हों, लेकिन लोगों के दिलों में एक-दूसरे के लिए प्यार और अपनापन आज भी कायम है। कई बार छोटी-सी मुलाकात भी ऐसा खूबसूरत संदेश दे जाती है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें भारत के एक सरदार जी और पाकिस्तान के एक दुकानदार के बीच हुई बातचीत देखने को मिल रही है। दोनों के बीच जिस तरह का अपनापन नजर आ रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
दुकानदार ने सरदार जी को बताया मेहमान
वीडियो में देखा जा सकता है कि सरदार जी एक दुकान पर पहुंचे हैं। इस दौरान दुकानदार उनसे बड़े प्यार से बात करता है। वह कहता है कि आपके लिए कोई पैसे नहीं लगेंगे। आप हमारे मेहमान हैं और मेहमानों से पैसे थोड़े ही लिए जाते हैं। दुकानदार की यह बात सुनकर सरदार जी भी मुस्कुराने लगते हैं। दोनों के बीच बातचीत का अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे वे एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों। हालांकि, दुकानदार के मना करने के बावजूद सरदार जी उसे 50 रुपये का भारतीय नोट देने की कोशिश करते हैं। इस पर दुकानदार भी मजेदार जवाब देता है। वह पैसे लेने के बजाय कहता है कि ठीक है जी, इसे आपकी निशानी के तौर पर अपने पास रख लेता हूं। दुकानदार की यह बात सुनकर वहां का माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पंजाब को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
वीडियो में आगे सरदार जी एक ऐसी बात कहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। वह कहते हैं कि पंजाब चाहे इस तरफ हो या उस तरफ, हमें उससे हमेशा प्यार रहेगा। उनकी इस बात में पंजाब की मिट्टी और संस्कृति के प्रति गहरा लगाव दिखाई देता है। दुकानदार भी उनकी बात सुनकर हंसने लगता है। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आती है।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग दुकानदार की मेहमाननवाजी और सरदार जी के जवाब की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि पंजाब की संस्कृति और वहां के लोगों का अपनापन सरहद के दोनों तरफ देखने को मिलता है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे इंसानियत और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बताया है। इस वीडियो में न कोई बड़ी बात है और न ही कोई दिखावा। बस कुछ मिनटों की बातचीत और एक-दूसरे के लिए सम्मान का भाव है। यही वजह है कि यह छोटी-सी मुलाकात लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है।
