Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Dumping Garbage in Yamuna Threatens Person Who Tried to Stop Him Video Goes Viral

वायरल: यमुना में कचरा डाल रहा था शख्स, रोकने पर देने लगा जूता मारने की धमकी, वीडियो देख भड़के लोग

Sat, 28 Nov 2026 09:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

Viral Video: दिल्ली में यमुना नदी में कचरा डाल रहे एक शख्स को जब दूसरे व्यक्ति ने ऐसा करने से रोका तो वह उल्टा उससे बहस करने लगा। इतना ही नहीं, उसने जूता मारने तक की धमकी दे डाली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Man Dumping Garbage in Yamuna Threatens Person Who Tried to Stop Him Video Goes Viral
कार खड़ी कर यमुना में डाल रहा था कचरा - फोटो : एक्स@chota_matka

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या किसी से छिपी नहीं है। यहां की हवा के साथ-साथ नदियों और दूसरे जलस्रोतों में भी गंदगी का असर साफ दिखाई देता है। खासकर यमुना नदी की हालत लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। नदी के कई हिस्सों में गंदा पानी, कचरा और सफेद झाग देखने को मिलता है। यमुना की सफाई के लिए कई अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नदी में कचरा डालने से बाज नहीं आते। अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इसी लापरवाही को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। वीडियो में यमुना में कचरा डाल रहे एक शख्स को जब दूसरे व्यक्ति ने रोका, तो वह उल्टा उसी से बहस करने लगा। यहां तक कि उसने मारने की धमकी भी दे दी।

विज्ञापन


कार खड़ी कर यमुना में डाल रहा था कचरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सफेद शर्ट पहने एक शख्स दिखाई दे रहा है। उसने अपनी कार यमुना के एक पुल के पास खड़ी कर रखी है। इसके बाद वह पुल के किनारे से नदी में कुछ डालता नजर आता है। इसी दौरान वहां मौजूद एक दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो बनाने लगता है। वह शख्स से सवाल करता है कि आखिर वह यमुना में कचरा क्यों डाल रहा है? क्या इसके पीछे उसकी कोई आस्था है या फिर कोई दूसरी वजह है? इस पर कचरा डाल रहा व्यक्ति अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उससे सवाल करने लगता है। वह पूछता है कि क्या आप भी यहां कुछ डालने आए हैं? इस तरह दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समझाने पर उल्टा देने लगा धमकी
वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे समझाता है कि यमुना पहले से ही काफी प्रदूषित है। ऐसे में नदी में और गंदगी फैलाना ठीक नहीं है। वह कहता है कि जब बहुत सारे लोग पहले से ही नदी को गंदा कर रहे हैं, तो कम से कम उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। नदी को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। हालांकि, शख्स पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ता। वह अपनी गलती मानने के बजाय समझाने वाले व्यक्ति से ही बहस करने लगता है। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तुम मुझे समझाओगे? इसके बाद वह जूता मारने जैसी धमकी भी देने लगता है। उसका यह व्यवहार देखकर वीडियो बना रहा व्यक्ति भी हैरान रह जाता है।

वीडियो देख लोगों ने जताई नाराजगी
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शख्स के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यमुना की हालत खराब होने के पीछे ऐसी ही लापरवाही भी एक बड़ी वजह है। अगर कोई व्यक्ति नदी में गंदगी फैलाने से रोक रहा है, तो उसकी बात सुनने के बजाय उसे धमकाना बिल्कुल गलत है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि नदी और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि पढ़े-लिखे लोग भी ऐसी हरकत करते हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed