{"_id":"6b092ad343c4a94c3d0a3a98","slug":"mumbai-airport-cab-fare-man-saves-thousand-a-simple-trick-in-a-viral-post-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: एयरपोर्ट से कैब बुक करते ही लग गया 1500 रुपये का झटका, शख्स ने 2 मिनट पैदल चलकर बचाए हजारों रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: एयरपोर्ट से कैब बुक करते ही लग गया 1500 रुपये का झटका, शख्स ने 2 मिनट पैदल चलकर बचाए हजारों रुपये
Fri, 27 Nov 2026 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:44 PM IST
सार
Viral Post: मुंबई एयरपोर्ट से कैब बुक करने पर 1500 रुपये किराया बताया गया, लेकिन एक शख्स ने महज दो मिनट पैदल चलकर दूसरी जगह से कैब बुक की और अपने 1375 रुपये बचा लिए। अब उसकी यह ट्रिक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर कैब बुक करने का गजब जुगाड़
- फोटो : AI
विस्तार
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही सबसे पहले लोगों को घर या होटल पहुंचने की चिंता होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग जल्दबाजी में वहीं खड़ी कैब या ऑटो पकड़ लेते हैं। लेकिन कई बार इनका किराया सुनकर अच्छे-अच्छों का बजट बिगड़ जाता है। खासकर एयरपोर्ट पर कैब के दाम इतने ज्यादा बताए जाते हैं कि लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इतनी छोटी दूरी के लिए इतने पैसे क्यों देने पड़ रहे हैं। हालांकि, अगर आप थोड़ी दूर पैदल चल सकते हैं, तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ा ऐसा ही एक अनुभव साझा किया है, जिसे जानने के बाद आप भी अगली बार कैब बुक करने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे।
चार किलोमीटर के सफर के लिए मांगे 1500 रुपये
दरअसल, सनी गुप्ता नाम के एक यूजर ने एक्स पर अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के टी2 टर्मिनल से कैब बुक करने पर उनसे महज 4 किलोमीटर के सफर के लिए 1500 रुपये मांगे गए। इस किराये में 17 मिनट का वेटिंग टाइम भी शामिल था। इतनी छोटी दूरी के लिए इतना ज्यादा किराया देखकर उन्होंने दूसरा रास्ता अपनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
दो मिनट पैदल चले और किराया हो गया 79 रुपये
सनी ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट के ठीक बाहर मौजूद फेयरमोंट होटल तक पैदल जाने का फैसला किया। यह जगह अराइवल्स के सामने है। इसके लिए उन्हें नीचे की ओर जाकर बाईं तरफ करीब दो मिनट पैदल चलना पड़ा। इसके बाद जब उन्होंने वहां से कैब बुक करने की कोशिश की, तो किराया घटकर सिर्फ 79 रुपये रह गया। सनी के मुताबिक उन्होंने इस राइड के लिए 50 रुपये की टिप भी दी। इसके बाद उन्हें छह मिनट के अंदर 125 रुपये में कैब मिल गई। यानी जिस सफर के लिए पहले 1500 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे, वही काम अब काफी कम पैसों में हो गया। इस तरह उनके करीब 1375 रुपये बच गए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने भी बताए अपने अनुभव
सनी की यह पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इस तरीके पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने उनका धन्यवाद करते हुए पूछा कि आखिर कैब बुक करने के लिए किस मंजिल पर जाना होगा। इस पर जवाब मिला कि पी5 पर जाएं, जहां ऑटो मिलते हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से इस तरीके का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि अच्छा होता अगर यह ट्रिक एक्स पर साझा नहीं की गई होती।
अगली बार एयरपोर्ट जाएं तो रखें ध्यान
इस घटना से एक बात समझ आती है कि एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से कैब बुक करते समय जल्दबाजी करने के बजाय किराये की तुलना करना बेहतर हो सकता है। अगर आपके पास ज्यादा सामान नहीं है और पैदल चलने में परेशानी नहीं होती तो आसपास की किसी दूसरी जगह से कैब बुक करने का ऑप्शन देख सकते हैं। कई बार पिकअप की जगह बदलने से किराए में अंतर आ सकता है। हालांकि, ऐसा हर एयरपोर्ट या हर कैब बुकिंग में हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए सफर शुरू करने से पहले किराया जरूर जांच लें।

TIL, if you book a cab from the Mumbai Airport T2 Terminal, you are charged 1,500 for 4kms, waiting time of 17mins. Instead if you walk to Fairmont hotel; which is right outside the airport, opposite Arrivals. (Go down, walk 2 mins towards the left) the fare changed to Rs. 79. I added a 50 rs tip and got a cab for 125 within 6 mins.
— Sunny R Gupta 🐰 (@sunnykgupta) November 25, 2026