फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है अनोखा नजारा, आखिर क्या है वजह

Sun, 27 Apr 2025 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में  एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है।

विज्ञापन
Places on earth where sun never sets for month Know facts duniya ki aisi jagahein jaha suraj nahi dubta hai
दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: दुनिया में  एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर महीनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया की इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी। 



12 घंटे बीतने के बाद भी इन जगहों पर दिन की तरह नजारा दिखता है अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह भी सवाल मन में उठ रहा होगा कि वहां पर सूर्य क्यों नहीं डूबता है? आज हम आपको अपनी इस खबर में धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां सूर्य नहीं अस्त होता है और रात नहीं होती है। 
 

Places on earth where sun never sets for month Know facts duniya ki aisi jagahein jaha suraj nahi dubta hai
दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज - फोटो : Adobe Stock

नार्वे

नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। इस देश में स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप गर्मियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं। 
 

Places on earth where sun never sets for month Know facts duniya ki aisi jagahein jaha suraj nahi dubta hai
दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज - फोटो : Adobe Stock

कनाडा

कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुनावुत शहर स्थित है। आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर 30 दिन तक सिर्फ रात रहती है और सूर्य नहीं निकलता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Places on earth where sun never sets for month Know facts duniya ki aisi jagahein jaha suraj nahi dubta hai
दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज - फोटो : Adobe Stock

आइसलैंड

यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। 

Dangerous Rail Routes: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
Places on earth where sun never sets for month Know facts duniya ki aisi jagahein jaha suraj nahi dubta hai
दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज - फोटो : Adobe Stock

अलास्का

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। 

Ajab-Gajab: दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक, एक स्थान भारत में भी है, जानिए क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed