फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Rail Routes: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 27 Apr 2025 12:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

Most Dangerous Rail Routes: अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन यात्रा के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। इसके साथ ही कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा करना रोमांचित करने वाला होता है।

विज्ञापन
Dangerous Rail Routes: List of Five Most Dangerous Railways in World Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Adobe Stock

Most Dangerous Rail Routes: अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन यात्रा के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। इसके साथ ही कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा करना रोमांचित करने वाला होता है। ट्रेन से पहाड़, जंगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही दुनिया में कई ऐसे रेल रूट हैं जिन पर यात्रा के दौरान डर भी लगता है। आज हम आपको कुछ रेलमार्गों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से लोगों को यात्रा करने में डर लगता है। इन रेलमार्गों को दुनिया का सबसे खतरनाक रेलमार्ग माना जाता है। 



दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन मार्ग

दक्षिण अफ्रीका के एक रेल मार्ग पर यात्रा करने से लोग डरते हैं। केप टाउन रेलवे ट्रैक चोरी और हमलों की वजह से जाना जाता है। केप टाउन रेल मार्ग पर ट्रेनों में अक्सर चोरी और हमले की घटनाएं होती रहती हैं। इन हमलों और चोरी की वजह से हर दिन कोई न कोई ट्रेन रद्द की जाती है। 

Dangerous Rail Routes: List of Five Most Dangerous Railways in World Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

आरगो गेडे रेलमार्ग

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बैनडंग के बीच चलने वाली रेलगाड़ी एक बेहद ऊंचे और खतरनाक पुल से होकर गुजरती है। इसे आरगो गेडे रेलमार्ग कहा जाता है। इस पुल के दोनों तरफ बाड़े नहीं लगे हैं, जिससे यह और भयानक लगता है। यही वजह है कि इस पुल से गाड़ी गुजरते ही यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं। डरकर कुछ यात्री चीखने भी लगते हैं। लेकिन, इस डर के अलावा पुल से नीचे अगर देखें तो काफी शानदार नजारा दिखता है। 
 

Dangerous Rail Routes: List of Five Most Dangerous Railways in World Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

एसो मियामी मार्ग

जापान में अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ने वाला व्हाइट पास और युकोन रेल मार्ग रोमांच से भरा हुआ है। इस रेल मार्ग में आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। इस रूट पर ट्रेन तीन हजार फुट की चढ़ाई करती है जो काफी डरावना होता है। इसलिए यह रूट खतरनाक माना जाता है। 

Ajab-Gajab: दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक, एक स्थान भारत में भी है, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous Rail Routes: List of Five Most Dangerous Railways in World Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

इक्वाडोर का डेविल्स नोज 

यह रेल रूट समुद्र तल से नौ हजार फीट की ऊंचाई पर है। इस रेल मार्ग का निर्माण करीब 33 साल में पूरा हुआ था। यह 1872 में बनना शुरू हुआ और 1905 में बनकर तैयार हो पाया। पहाड़ की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर के लिए सरकार ने इसका निर्माण कराया था। यह दक्षिण अमेरिका में इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।

Viral Video: जलती फुटबॉल से खेल खेलने लगे लड़के, लोग बोले- ये तो मौत का खेल है; देखें खतरनाक वीडियो

विज्ञापन
Dangerous Rail Routes: List of Five Most Dangerous Railways in World Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

सल्टा पोलवेरिलो ट्रैक

यह रेल मार्ग अर्जेंटीना-साल्टा को चिली पोलवेरिलो से जोड़ता है। 217 किमी लंबा यह रेल मार्ग अर्जेंटीना में बना है। साल 1948 में इस रेल मार्ग को खोला गया था। इसका निर्माण कार्य 27 सालों तक चला था। यह रेल मार्ग 4,200 की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा के दौरान ट्रेन 29 पुलों और 21 सुरंगों को पार करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed