फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Monitor Lizard Grabs Snake in Viral Video Intense Battle Leaves Social Media Users Stunned

सांप को हल्के में लेना पड़ा भारी! मॉनिटर लिजर्ड ने जबड़े में दबोचा, फिर जो हुआ देख चौंक जाएंगे

Fri, 09 Oct 2026 11:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

Viral Video: मॉनिटर लिजर्ड और सांप के बीच भिड़ंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मॉनिटर लिजर्ड सांप को मुंह में दबोचे दिखती है, जबकि सांप खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करता है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Monitor Lizard Grabs Snake in Viral Video Intense Battle Leaves Social Media Users Stunned
मॉनिटर लिजर्ड के मुंह में था सांप - फोटो : एक्स @@up_ka_l_adka

विस्तार

बड़ी छिपकली के नाम से मशहूर मॉनिटर लिजर्ड को देखकर ही कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के मन में डर बैठ जाता है। अब जरा सोचिए कि जब ये दोनों आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें मॉनिटर लिजर्ड और सांप के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

विज्ञापन


मॉनिटर लिजर्ड के मुंह में दिखा सांप
वायरल वीडियो की शुरुआत में मॉनिटर लिजर्ड सांप को अपने मुंह में दबोचे नजर आती है। पहली नजर में लगता है कि सांप अब उसके चंगुल से बच नहीं पाएगा। लेकिन सांप भी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं होता। वह खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाता है और मॉनिटर लिजर्ड को काटने की कोशिश करता दिखाई देता है। दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान चलती रहती है। सांप लगातार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन मॉनिटर लिजर्ड की पकड़ मजबूत नजर आती है। ऐसे में सांप के लिए उसके चंगुल से निकलना आसान नहीं रह जाता। वीडियो में दोनों के बीच चल रही यह भिड़ंत देखने वालों की उत्सुकता बढ़ा देती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो शेयर कर कही ये बात
निर्मोही नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अगर आपको लगता है कि सांप हमेशा जीतता है, तो यह वीडियो देखिए। वीडियो में दोनों जानवरों के बीच गड्ढे में संघर्ष होता दिखाई देता है। हालांकि, वीडियो के आधार पर इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह घटना कहां की है और आखिर में दोनों में से किसकी जीत हुई।


वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह तो सांप को ही खा गया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कितने भी ताकतवर क्यों न हों, जब समय खराब होता है तो शिकार बनना पड़ता है। एक अन्य यूजर ने जंगल में जानवरों की जिंदगी को मुश्किल बताते हुए कहा कि वहां जीवन आसान नहीं होता। मॉनिटर लिजर्ड और सांप जैसे जानवरों के बीच संघर्ष प्रकृति का हिस्सा है। हालांकि, हर भिड़ंत का नतीजा एक जैसा नहीं होता। ऐसे में इस वीडियो को देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि हर बार मॉनिटर लिजर्ड ही सांप पर भारी पड़ती है।

जिला जज के आवास पर वाशिंग मशीन में छिपा था कोबरा, नजारा देखकर उड़ गए सबके होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed