फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी हुई सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही?

Tue, 01 Aug 2023 02:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Nostradamus 2023 Predictions list Nostradamus ki bhavishyavani 2023
Nostradamus 2023 Predictions list - फोटो : Twitter

Nostradamus Predictions: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions in Hindi) की ज्यादातर भविष्याणियां सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2023 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की साल 2023 के लिए की गई भविष्यवाणी भी सच साबित हो रही है। 



इस समय पूरा यूरोप भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है। कई साल पहले ही नास्त्रेदमस ने भीषण गर्मी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। यूरोप के अधिकतर इलाकों को  हीटवेव जला रही है। यूरोप में बीते साल भी भीषण गर्मी पड़ी थी, जिसकी वजह से करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई थी। इस साल भी यूरोप भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। भयानक गर्मी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने अपील की है कि जलवायु संकट से निपटने के लिए तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 
 

Nostradamus 2023 Predictions list Nostradamus ki bhavishyavani 2023
Nostradamus 2023 Predictions list - फोटो : iStock

नास्त्रेदमस की किताब लेस प्रोफेटिज करीब 500 साल पहले प्रकाशित हुई थी। इस किताब में उन्होंने फ्रांस की क्रांति, एडोल्फ हिटलर के उदय और जापान पर परमाणु बम गिराए जाने समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। अभी तक नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। 

साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। इसमें उन्होंने यूरोप में भीषण गर्मी की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने चिलचिलाती गर्मी और समुद्र के बढ़ते तापमान की तरफ इशारा किया था। 

 

Nostradamus 2023 Predictions list Nostradamus ki bhavishyavani 2023
Nostradamus 2023 Predictions list - फोटो : iStock

साल 2023 के लिए नास्त्रेदम की भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने दावा किया था कि मंगल ग्रह पर प्रकाश पड़ रहा है। इसको लेकर कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus 2023 Predictions list Nostradamus ki bhavishyavani 2023
Nostradamus 2023 Predictions list - फोटो : iStock

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में भी यूक्रेन और रूस के बीच टकराव जारी रहेगा। उन्होंने आशंका जताई है कि यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। कई लोगों का मानना है कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष शुरू हो सकता है। इसके साथ ही मानते हैं कि ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका आएगा और यह एक बड़े युद्ध का रूप लेगा। 

Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? या सिर्फ धरती पर जीवन है, नासा ने कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
Nostradamus 2023 Predictions list Nostradamus ki bhavishyavani 2023
Nostradamus 2023 Predictions list - फोटो : iStock

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि पोप बदल जाएंगे। अगर यह होता है कि पोप फ्रांसिस के स्थान पर कोई और नया पोप आएगा। नास्त्रेदमस ने कहा है कि पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। अगला पोप भ्रष्टाचार करेगा। 

Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed