{"_id":"64c7afd2965c76c53f0f0034","slug":"supermoon-2023-first-supermoon-can-be-seen-on-1st-august-why-it-is-called-sturgeon-moon-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून
Tue, 01 Aug 2023 10:45 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:45 AM IST
सार
एक अगस्त को दिखने वाला सुपरमून अन्य सुपरमून की तुलना में काफी बड़ा होगा, क्योंकि यह धरती के बेहद पास होगा। इसके साथ ही इसके रंग को भी आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
First Supermoon Can Be Seen On 1st August
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Supermoon 2023: अंतरिक्ष में कभी-कभी बेहद अद्भुत घटनाएं घटती हैं। इनमें कई घटनाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। अगस्त के महीने में कई खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं। यह घटनाएं दुर्लभ मानी जाती हैं। इस महीने आसमान में दो सुपरमून नजर आएंगे। एक अगस्त को पहला सुपरमून दिखाई देगा, 30 अगस्त की रात दूसरा नजर आएगा।
विज्ञापन
एक अगस्त को दिखने वाला सुपरमून अन्य सुपरमून की तुलना में काफी बड़ा होगा, क्योंकि यह धरती के बेहद पास होगा। इसके साथ ही इसके रंग को भी आसानी से देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दिन धरती के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है।
विज्ञापन
एक अगस्त को नजर आने वाले मून को स्टर्जन मून के रूप में जाना जाता है। सुपरमून होने की वजह से यह चंद्रमा सामान्य फुल मून की तुलना में बड़ा और ज्यादा चमदार दिखाई देता है। एक अगस्त को स्टर्जन मून 2:32 बजे अपने पीक पर रहेगा। सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण-पूर्व क्षितिज से ऊपर उठेगा तो भी यह पूरी तरह नजर आएगा।
विज्ञापन
Vladimir Putin News: जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना, सिक्योरिटी गार्ड से चल रहा अफेयर!
30 अगस्त को नजर आएगा ब्लूमून
30 अगस्त को ब्लूमून नजर आएगा। ब्लूमून एक बेहद दुर्लभ घटना है। चांद के रंग से इसका कोई लेना-देना नहीं होता है। अक्सर यह किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को नजर आता है। इस बार अगस्त के महीने में दो पूर्णिमा पड़ रही हैं। इसलिए दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लूमून दिखेगा। एक्सर्ट्स के मुताबिक, हर तीन साल में यह एक बार दिखाई देता है। इससे पहले यह साल 2021 में दिखा दिया था और अब यह साल 2026 में नजर आएगा।
Kim Jong Un: झपकी लेने पर दे दी मौत की सजा, इस तानाशाह ने अपने ही फूफा को फेंक दिया था कुत्तों के सामने
सुपरमून के दिन चंद्रमा अन्य दिनों की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला नजर आता है। धरती का चक्कर लगाने के दौरान एक समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है, जिसकी वजह से चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला नजर आता है।