Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा भी जीवन है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियन की खोज से जुड़े मिशने में रेडियो सिग्नल से लेकर स्पेसक्राफ्ट तैनात किए हैं। नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत के लिए रोवर भेजे हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया है जिससे साबित हो सके कि एलियंस हैं। आइए जानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं या नहीं, इस पर नासा का क्या कहना है?
Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? या सिर्फ धरती पर जीवन है, नासा ने कही ये बड़ी बात
दरअसल अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारियों ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका के पास एक यूएफओ मौजूद है। यह दावा अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने किया है। उनका कहना है कि यूएफओ के अलावा अमेरिका के पास एलियन का शव भी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
नासा की खोज
नासा लंबे समय से ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रयासों के बावजूद अभी तक एलियन जीवन को नहीं खोज सका है। डॉ. हेज ने कहा कि हम ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां पर जीवन हो सकता है।
Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून
Vladimir Putin News: जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना, सिक्योरिटी गार्ड से चल रहा अफेयर!
शनि के चंद्रमा एन्सेलेडर और बृहस्पति के चांद यूरोपा जैसे बर्फीले चांद पर जमीन के अंदर महासागर छिपे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन महासागरों में जीवन हो सकता है। इसके अलावा नासा दूसरे तारों के आस-पास मौजूद ग्रहों की भी खोज कर रहा है।