Asteroid News: दुनियाभर में लोगों के बीच एक खतरनाक ऐस्टरॉयड को लेकर चिंता है। इस ऐस्टरॉयड का नाम 2024 YR24 है। वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक ने यह ऐस्टरॉयड जिस रास्ते गुजरेगा उसकी मैपिंग की थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि ऐस्टरॉयड 2024 YR24 के रास्ते में भारत, पाकिस्तान और अफ्रीका के कई इलाके आ सकते हैं। उनकी चेतावनी के बाद दुनिया में हड़कंप मच गया। भारत में लोगों की चिंता बढ़ गई।
Asteroid News: क्या भारत के इन बड़े शहरों में गिरेगा खतरनाक ऐस्टरॉयड? नासा ने बता दिया पूरा सच
Asteroid News: नासा ने इस खतरनाक ऐस्टरॉयड को लेकर एक नई जानकारी दी है। नासा ने ऐस्टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना को कम कर दिया है। नासा ने ऐस्टरॉयड के गुजरने वाले रास्ते और कई तरह के नये आंकड़ों का विश्लेषण किया है।
नासा ने अब क्या बताया?
अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा निकट-पृथ्वी वस्तुओं का लगातार विश्लेषण किया जाता है। इसमें एजेंसियां पृथ्वी के पास आने वाले ऐस्टरॉयड पर लगातार नजर रखती हैं। नासा ने नई जानकारियों के आधार पर अनुमान जताया है कि इस ऐस्टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना शून्य हो गई है। इसका मतलब यह है कि अब कोई खतरा नहीं है। नासा ने बताया कि इस ऐस्टरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकराने की संभावना 26,000 में से सिर्फ एक है।
नासा ने आगे बताया कि अब ऐस्टरॉयड के पृथ्वी से बिना किसी नुकसान के गुजरने की संभावना 99.9961% बढ़ गई है। नासा ने बताया कि खतरे की संभावना में यह बदलाव ऐस्टरॉयड के बारे में मिले नए डेटा और उसके ऑर्बिट को लेकर मिली नई जानकारियों के आधार पर किया गया है। टोरिनो स्केल रेटिंग ने ऐस्टरॉयड को सबसे ज्यादा खतरे वाली सूची में शामिल किया था। अब इसे शून्य खतरे वाली सूची में डाल दिया गया है। इसका मतलब यह है कि 2024 YR4 अब धरती के लिए खतरनाक नहीं है।
Space News: स्पेस में कैसे पैंट पहनते हैं अंतरिक्ष यात्री? तरीका बिल्कुल अनोखा, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग
कब हुई थी ऐस्टरॉयड की खोज
2024 के दिसंबर में सबसे पहले ऐस्टरॉयड 2024 YR4 को खोजा गया था। शुरूआती जानकारी और मिले डेटा के आधार इसको लेकर चेतावनी जारी की गई। शुरुआती डेटा और ऑर्बिट कैलकुलेशन के मुताबिक, ऐस्टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की एक फीसदी सही संभावना पाई गई थी। वैज्ञानिकों ने कैलकुलेशन के आधार पर आशंका जताई थी कि ऐस्टरॉयड साल 2032 के दिसंबर में पृथ्वी से टकरा सकता है। इसके बाद जनवरी में इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना और बढ़ गई।
Planetary Parade 2025: आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह, जानिए कब होने जा रही अद्भुत खगोलीय घटना
इस तरह का पहला ऐस्टरॉयड है 2024 YR4
यह पहला ऐसा ऐस्टरॉयड है, जिसके धरती से टकराने की एक प्रतिशत आशंका जताई गई। यह ऐस्टरॉयड के काफी अधिक खतरे को दर्शाता है। इसके बाद नासा और यूरोपीय एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ऐस्टरॉयड को निगरानी सूची में शामिल कर लिया गया। फरवरी में खतरे की आशंका बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो गई। इसके बाद इसे इतिहास के सबसे ज्यादा खतरनाक, जोखिमपूर्ण सूची में शामिल कर लिया गया। हालांकि, अब नासा ने नए आकलन ने राहत दी है और ऐस्टरॉयड को बाहर बाहर कर दिया है।