फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KIIT Row: नेपाली छात्रा आत्महत्या मामले में केआईआईटी के चार और अधिकारी तलब; पूछताछ के लिए 27 फरवरी को बुलाया

Wed, 26 Feb 2025 10:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

इससे पहले 21 फरवरी को केआईआईटी के संस्थापक अच्युत सामंत और विश्वविद्यालय के सात अन्य शीर्ष अधिकारी समिति के सामने पेश हुए थे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
KIIT Row: Four more officials summoned in Nepali student suicide case on February 27
KIIT - फोटो : PTI

बीटेक की 20 वर्षीय नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल की कथित आत्महत्या और उसके बाद परिसर में हुई अशांति की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ओडिशा सरकार ने मामले की जांच कर रही उच्च स्तरीय समिति के समक्ष गवाही देने के लिए कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के चार और अधिकारियों को तलब किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने केआईआईटी के चीफ प्रॉक्टर पीके पटनायक, निदेशक संहिता मिश्रा, आंतरिक समिति की प्रमुख इप्सिता सत्पथी और सहायक निदेशक स्मारिका पति को तलब किया है।



21 फरवरी को संस्थापक समेत सात अन्य शीर्ष अधिकारी पेश हुए थे
अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया कि उन्हें 27 फरवरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सत्यब्रत साहू की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले 21 फरवरी को केआईआईटी के संस्थापक अच्युत सामंत और विश्वविद्यालय के सात अन्य शीर्ष अधिकारी समिति के सामने पेश हुए थे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए थे।

16 फरवरी को छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में लटका मिला था
राज्य सरकार ने 18 फरवरी को यह उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। दरअसल, विश्वविद्यालय में 16 फरवरी को छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में लटका मिलने के बाद से अशांति का माहौल है। इस घटना को लेकर जब नेपाल के छात्रों ने विरोध किया, तो कथित तौर पर उनकी पिटाई की गई और उन्हें जबरन छात्रावास से बाहर निकाल दिया गया।

KIIT Row: Four more officials summoned in Nepali student suicide case on February 27
KIIT - फोटो : PTI

क्या है मामला?
केआईआईटी में अशांति रविवार दोपहर को नेपाल की 20 वर्षीय छात्रा प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद नेपाली छात्रों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। प्रदर्शन से कथित तौर पर नाराज केआईआईटी प्रबंधन ने करीब 1,000 नेपाली छात्रों को निलंबन नोटिस जारी कर सोमवार को परिसर छोड़ने को कहा था।

KIIT Row: Four more officials summoned in Nepali student suicide case on February 27
KIIT - फोटो : PTI

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
इस बीच पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि पुलिस ने 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्र को पकड़ा है। उसे महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस छात्र को नेपाली छात्रा की मौत के कुछ घंटों बाद रविवार शाम को शहर से भागने की कोशिश करते हुए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। उस पर छात्रा को ब्लैकमेल करने और गाली-गलौज करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KIIT Row: Four more officials summoned in Nepali student suicide case on February 27
KIIT - फोटो : PTI

पांच और कर्मचारी गिरफ्तार
वहीं, ओडिशा पुलिस ने केआईआईटी के पांच और कर्मचारियों को नेपाल के छात्रों पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह हमला तब हुआ, जब वे संस्थान के निर्देशों के बाद हॉस्टल खाली कर रहे थे। इसके साथ ही केआईआईटी विवाद में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 11 हो गई है, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल है। 

विज्ञापन
KIIT Row: Four more officials summoned in Nepali student suicide case on February 27
नेपाल की छात्रा की मौत के मामले में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

राजनयिक स्तर तक कैसे पहुंच गया मामला?
इस मामले में वीडियोज के वायरल होने के बाद नेपाल सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर नेपाली छात्रों को जबरदस्ती केआईआईटी से निकालने की घटना पर चिंता जाहिर की और भारत सरकार से दखल देने की मांग की। इसके बाद ओली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में स्थित नेपाल दूतावास के अधिकारियों को भुवनेश्वर जाकर प्रभावित छात्रों की मदद के लिए कहा गया है। दूतावास ने सुनिश्चित किया है कि जो छात्र कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं वे या तो हॉस्टल में रहें या फिर अपनी मर्जी से घर लौट जाएं। नेपाल सरकार के दखल के बाद ओडिशा सरकार ने मामले का संज्ञान लिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed