फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nasa Alien Signal: अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? नासा के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 03 May 2024 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
NASA gets mysterious signal from deep space 140 million miles away, explains what it means
अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? - फोटो : NASA

Nasa Alien Signal: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने के लिए सालों से शोध कर रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए बीते साल एक मिशन लॉन्च किया था। नासा साइकी नाम के एस्टरॉयड के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता है। इसके लिए उसने अक्तूबर 2023 में साइकी अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था। अब इस अंतरिक्ष यान ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। 



सुदूर अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद साइकी सिग्नल भेज रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि धरती पर अंतरिक्ष से रहस्यमयी सिग्नल आया है। उन्होंने खुलासा किया कि यह सिग्नल अंतरिक्ष से करीब 140 मिलियन मील यानी 22 करोड़ किमी दूर से आया है। वैज्ञानिकों को पहले लगा यह रहस्यमयी संदेश एलियन भेज रहे हैं, लेकिन अध्ययन में खुलासा हुआ कि अंतरिक्ष यान साइकी ने इस संदेश को भेजा है। धरती पर इस संदेश के आने के बाद वैज्ञानिक तेजी से शोध कर रहे हैं। अब इससे नए खुलासे होंगे। 

 

NASA gets mysterious signal from deep space 140 million miles away, explains what it means
अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? - फोटो : Istock

साइकी अंतरिक्ष यान में डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस सिस्टम लगाया गया है। इसका मकसद अंतरिक्ष में लंबी दूरी पर लेजर कम्युनिकेशन को संभव करना है। बताया जाता है कि यह सिस्टम मौजूदा सिस्टमों की तुलना में काफी तेज है। इसने करीब 22 करोड़ किमी दूरी से संदेश भेजकर यह साबित किया है। 
 

NASA gets mysterious signal from deep space 140 million miles away, explains what it means
अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेजर कम्युनिकेशन डेमो ने साइकी अंतरिक्ष यान के रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर के साथ इंटरफेस किया। फिर इसके बाद उसने 22 करोड़ किमी की दूरी से सफलतापूर्वक इंजीनियरिंग डेटा को भेजा।

Doomsday: धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या बताया है समय

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA gets mysterious signal from deep space 140 million miles away, explains what it means
अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? - फोटो : Istock

नासा के मुताबिक, यह धरती और सूर्य के बीच की दूरी का डेढ़ गुना है। नासा ने बताया कि यह सिस्टम मौजूदा स्पेस कम्युनिकेशन सिस्टमों से 10 से 100 गुना तक तेज स्पीड से संदेश भेज सकता है। 


Blue Hole: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा, जानिए रहस्मयी ब्लू होल के बारे में

विज्ञापन
NASA gets mysterious signal from deep space 140 million miles away, explains what it means
अंतरिक्ष से संदेश भेज रहे हैं एलियंस? - फोटो : Istock

खजाना से भरा है साइकी
 
साइकी एस्टरॉयड की खासियत जानकर आप हैरत में पड़े जाएंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पर लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है। उन्होंने इस मौजूद खजाने की कीमत 10,000 क्वाड्रिलियन बताया है। साइकी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नासा ने साइकी मिशन को लॉन्च किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed