Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   woman turns bone fragments from facial feminization surgery into custom earrings aubrey story

वायरल: चेहरे की खूबसूरती के लिए निकलवाई हड्डियां, फिर उन्हीं से बनवा डाले ऐसे ईयररिंग्स कि दुनिया रह गई हैरान

Tue, 24 Nov 2026 01:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 24 Nov 2026 01:52 PM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक ट्रांसजेंडर महिला ने चेहरे की खूबसूरती के लिए हड्डियां निकलवाईं। इसके बाद उसने उन्हीं से ऐसे ईयररिंग्स बनावाए हैं कि दुनिया हैरान हो गई है। 

विज्ञापन
woman turns bone fragments from facial feminization surgery into custom earrings aubrey story
चेहरे की खूबसूरती के लिए निकलवाई हड्डियां, फिर उन्हीं से बनवा डाले ऐसे ईयररिंग्स कि दुनिया रह गई हैरान - फोटो : एक्स

विस्तार

वायरल खबर: अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक ट्रांसजेंडर महिला ने अपनी सर्जरी से जुड़ी यादों को संजोने का अनोखा तरीका अपनाया है। 40 वर्षीय ऑब्रे ने चेहरे की सर्जरी के दौरान निकाली गई हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़ों से खास ईयररिंग बनवाए हैं। सफेद सोने और जिरकोनिया स्टोन से तैयार ये ईयररिंग उनके लिए सिर्फ गहने नहीं, बल्कि अपनी पहचान और जिंदगी के एक अहम पड़ाव की निशानी हैं।

विज्ञापन


ऑब्रे ने सोशल मीडिया पर अपने इन अनोखे ईयररिंग की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी के दौरान उनके चेहरे से हड्डियों के कुछ छोटे टुकड़े निकाले गए थे। उन्होंने डॉक्टरों से इन टुकड़ों को अपने पास रखने की अनुमति मांगी, जिसे मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


इसके बाद ऑब्रे ने रेडिट के जरिए ऐसे कलाकार की तलाश शुरू की, जो इन हड्डियों से ज्वेलरी बना सके। काफी तलाश के बाद उन्हें एक कस्टम ज्वेलर मिला, जिसने उनके विचार को खूबसूरत ईयररिंग में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों करवाई फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी?

ऑब्रे एक ट्रांसजेंडर महिला हैं और उनके लिए फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी ट्रांजिशन की प्रक्रिया का अहम हिस्सा थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही दूसरों से अलग महसूस होता था, लेकिन लंबे समय तक वह अपनी लैंगिक पहचान को स्वीकार नहीं कर पाईं। बाद में उन्होंने खुद को समझते हुए अपनी पहचान को स्वीकार करने और अपने करीबियों के सामने खुलकर सामने आने का फैसला किया।

तस्वीरें देखने के लिए यहां करें क्लिक...

सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

क्या होती है फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी?

फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी ऐसी प्रक्रियाओं का समूह है, जिनके जरिए चेहरे की बनावट को अधिक स्त्री जैसा दिखने वाला रूप दिया जाता है। इसमें जरूरत के अनुसार चेहरे की हड्डियों और सॉफ्ट टिश्यू में बदलाव किए जाते हैं।


इस सर्जरी के दौरान माथे की उभरी हुई हड्डी को कम या रीशेप किया जा सकता है। माथे को छोटा दिखाने के लिए हेयरलाइन आगे की जा सकती है। इसके अलावा ब्रो लिफ्ट, पलकों की सर्जरी और नाक की बनावट में बदलाव भी किया जा सकता है।

पति को छोड़ महिला का सुअर पर आया दिल! 10 साल की शादी तोड़ने के पीछे बताई ऐसी वजह, सुनकर चौंक जाएंगे

गालों को अधिक उभरा या गोल दिखाने के लिए फैट ग्राफ्टिंग या इम्प्लांट का सहारा लिया जा सकता है। वहीं जबड़े और ठुड्डी की हड्डियों को रीशेप करके चेहरे को मनचाहा आकार दिया जा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की जरूरत के अनुसार सर्जरी की प्रक्रिया अलग होती है।

एक्सिडेंट के बाद गुस्से से लाल थी लड़की, तभी गुलाब लेकर पहुंच गया लड़का, फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान

भविष्य में हड्डियों से नेकलेस बनवाने की योजना

ऑब्रे के ईयररिंग में सर्जरी के दौरान निकाले गए हड्डी के टुकड़ों को सफेद सोने की सेटिंग में लगाया गया है। इसके साथ छोटे-छोटे जिरकोनिया स्टोन भी जोड़े गए हैं, जो इन्हें खास लुक देते हैं। ऑब्रे के पास अभी भी सर्जरी से निकली कुछ हड्डियां सुरक्षित रखी हुई हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह इन टुकड़ों से एक नेकलेस बनवाने के बारे में भी सोच रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस पहल को देखकर कई लोग हैरान हैं। ऑब्रे के मुताबिक, कई लोगों ने इन ईयररिंग को बेहद शानदार और अनोखा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed