Worlds Deepest Blue Hole: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आज भी लोगों को नहीं पता है। इन रहस्यों को जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक कई ऐसी खोज करते हैं, जो हैरान करने वाले होते हैं। उन्होंने अब एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली खोज की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया के सबसे गहरे गड्ढे को खोजा है। मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में यह गड्ढा खोजा गया है। वैज्ञानिक ताम जा ब्लू होल नाम के इस गड्ढे की गहराई अभी तक नहीं नाप पाए हैं। लेकिन शुरुआती गणना के मुताबिक, इसकी गहराई 1380 फीट बताई गई है।
Blue Hole: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा, जानिए रहस्मयी ब्लू होल के बारे में
वैज्ञानिकों ने कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर तकनीक का इस्तेमाल इसकी गहराई नापने के लिए किया है। इस तकनीक से समुद्र के नीचे की सतह का रियल टाइम डेटा पता लगता है। इससे जानकारी मिली है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। कोई गोताखोर या सबमरीन इसकी तलहटी की नहीं पहुंच पाई है।
क्या है ब्लू होल?
टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर तकनीक से यह भी जानकारी मिली है कि 1312 फीट की गहराई में ब्लू होल से कई गुफाएं निकली हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी आपस में जुड़ी हैं। कैरिबियन सागर की तरह ही यहां का तापमान और सैलिनिटी यानी नमक की मात्रा है। लेकिन ब्लू होल (सिंकहोल) पीन के भीतर होते हैं। जमीन के अंदर मौजूद वर्टिकल गड्ढे सुरंगों के जाल से जुड़े होते हैं या फिर कभी-कभी ऐसा नहीं होता है।
Alien News: एलियंस हरे दिखते हैं या बैंगनी? वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा
आमतौर पर सिंकहोल की तलहटी में लाइमस्टोन, मार्बल और जिप्सम मिलते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस गड्ढे की असली गहराई का पता लगाने में अभी और समय लग सकता है।
Planet K2-18b: पृथ्वी से ढाई गुना बड़े इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
उन्होंने बताया कि इसकी वजह यह है कि हमारे यंत्र उतनी गहराई तक नहीं जा सकते। उनका कहना है कि टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर 1640 फीट तक जा सकता है, लेकिन अंडरवाटर करंट के कारण उसके केबल के टूटने का खतरा था। इसकी वजह से उसे 1380 फीट तक ही भेजा गया और फिर वापस ला लिया गया।