फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: टी20 विश्व कप की टीम में चुने जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगी किसकी नजर? अब सैमसन-चहल हुए फ्लॉप

Fri, 03 May 2024 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 May 2024 12:17 PM IST
सार

पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। वह तीन गेंद खेले और कोई रन नहीं बना सके। एक रन पर राजस्थान की टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, यशस्वी के 40 गेंद पर बनाए गए 67 रन बनाए। उन्होंने पराग के साथ मिलकर राजस्थान की टीम को मुश्किल से निकाला।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 India Squad IPL Indian Players flopped after Selection Sanju Samson Yuzvendra Chahal
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया। एक वक्त राजस्थान की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन डेथ ओवर में हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन ने राजस्थान के हाथों से जीत छीन ली। टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में राजस्थान के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल हैं। हालांकि, इस मैच में यशस्वी को छोड़कर बाकी दोनों फ्लॉप साबित हुए। टीम चुने जाने के बाद से भारतीय खिलाड़ियों को किसी की नजर लग गई है। चुने गए खिलाड़ियों की ओर से लगातार खराब प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले टीम चुने जाने के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से चुने गए खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
T20 World Cup 2024 India Squad IPL Indian Players flopped after Selection Sanju Samson Yuzvendra Chahal
सैमसन क्लीन बोल्ड - फोटो : IPL/BCCI
सैमसन खाता भी नहीं खोल सके
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद उम्मीद की गई शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन लंबी पारी खेलेंगे। हालांकि, पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। वह तीन गेंद खेले और कोई रन नहीं बना सके। एक रन पर राजस्थान की टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, यशस्वी के 40 गेंद पर बनाए गए 67 रन और रियान पराग के 49 गेंद पर बनाए गए 77 रन ने राजस्थान को मुश्किल से निकाला। यशस्वी ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए थे। वहीं, रियान ने आठ चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि, इसके बावजूद टीम एक रन से हार गई।
T20 World Cup 2024 India Squad IPL Indian Players flopped after Selection Sanju Samson Yuzvendra Chahal
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
चहल काफी महंगे साबित हुए
इससे पहले सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 44 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी ने 42 गेंद में तीन चौके और आठ छक्के की मदद से नाबाद 76 रन और हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद में तीन चौके तीन छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल से उम्मीद की जा रही थी कि टी20 विश्व कप के लिए चुने जाने के बाद वह अपने चयन को साबित करेंगे। उनकी करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। हालांकि, हुआ इसके उलट और चहल ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 62 रन खर्च कर दिए। उनका इकोनॉमी रेट 15.50 का रहा। रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल आवेश खान ने जरूर चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 India Squad IPL Indian Players flopped after Selection Sanju Samson Yuzvendra Chahal
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
यशस्वी ने जबरदस्त वापसी की
इस सीजन चहल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में छठे नंबर पर हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.68 का रहा है। वहीं, सैमसन ने इस सीजन अब तक 10 पारियों में 64.17 की औसत और 159.09 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वह नौवें नंबर पर हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 82 रन की रही है। शुरुआती कुछ मैचों में विफल रहने के बाद यशस्वी ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की और शतक लगाया। अब तक वह 10 पारियों में 35.11 की औसत और 157.21 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बना दिए हैं। नाबाद 104 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। 
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 India Squad IPL Indian Players flopped after Selection Sanju Samson Yuzvendra Chahal
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI
पांच जून को भारत का पहला मैच
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है। ये दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। मुंबई नौवें और आरसीबी 10वें स्थान पर है। हालांकि, इसके बावजूद इन दोनों टीमों को मिलाकर छह खिलाड़ी टी20 विश्व कप की टीम इंडिया में शामिल किए गए। मुंबई के चार और बेंगलुरु के दो खिलाड़ी टीम इंडिया में हैं। राजस्थान, दिल्ली के तीन-तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया। वहीं बेंगलुरु के अलावा चेन्नई के भी दो खिलाड़ी टीम में हैं। पंजाब किंग्स से एक खिलाड़ी अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप के लिए चुना गया है। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। नौ जून को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed