Doomsday: दुनिया के खत्म होने की अक्सर भविष्यवाणियां की जाती हैं। भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा समेत कई भविष्यक्ताओं ने बताया है कि आखिर दुनिया कब खत्म होगी। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद महाविनाश की घड़ी (डूम्सडे क्लॉक) भी बनाई है। बताया जाता है कि इस घड़ी में 12 बजते ही यह तय हो जाएगा की धरती इंसानों के रहने लायक नहीं है।
Doomsday: धरती पर कब आएगा प्रलय और सबकुछ हो जाएगा खत्म, वैज्ञानिकों ने बता दिया समय
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रलय आने में अभी काफी लंबा वक्त है। ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। उन्होंने इस शोध को करने के लिए कंप्यूटर सिमुलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिकों ने इस शोध से यह जानने की कोशिश की है कि धरती पर कब प्रलय की स्थिति आएगी। इस शोध के नतीजे बेहद हैरान करने वाले हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, 250 मिलियन साल में पृथ्वी पर प्रलय आ सकता है और उस दौरान सभी जीव-जंतु नष्ट हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि उस समय धरती का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में किसी जीव का जिंदा रहना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि सभी जीव खत्म हो जाएंगे।
Blue Hole: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा, जानिए रहस्मयी ब्लू होल के बारे में
वैज्ञानिकों का दावा है कि जिस तरह से दुनिया कार्बन उत्सर्जन कर रही है, उससे प्रलय की घड़ी जल्दी भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि 66 मिलियन साल पहले ही सबकुछ तबाह हो जाए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, डायनासोर के खत्म होने के बाद यह पहली सामूहिक तबाही होगी।
अजब-गजब: पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक
डॉ. अलेक्जेंडर फार्नस्वर्थ इस शोध को करने वाली टीम के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि प्रलय के समय वर्तमान से कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर दो गुना हो सकता है। इसकी वजह से पसीने के जरिए इंसान के शरीर से निकलने वाली गर्मी नहीं निकल पाएगी। लोगों का शरीर तेजी से गर्म होगा और उनकी जान चली जाएगी।
Alien News: एलियंस हरे दिखते हैं या बैंगनी? वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा