फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: आखिर दुनियाभर में सबसे लंबे बालों के लिए मशहूर गुजरात की इस लड़की ने क्यों कराया हेयरकट?

Fri, 16 Apr 2021 04:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 16 Apr 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
most longest hair girl nilanshi patel cut her hair for special reason
नीलांशी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बालों को कटवाने में बस मिनट भर का समय लगता है, लेकिन इन्हें बढ़ने में महीनों बीत जाते हैं। हर किसी को अपने बाल से काफी लगाव होता है, खासकर लड़कियों को। लंबे बाल लड़कियों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बालों की खूबसूरती और उसकी लंबाई के बल पर ही गुजरात की नीलांशी पटेल ने गीनीज बुक में नाम दर्ज करा दुनियाभर में लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि इस लड़की ने अब अपने बाल कटवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी कि नीलांशी को अपने बाल कटवाने पड़े...

most longest hair girl nilanshi patel cut her hair for special reason
नीलांशी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नीलांशी पटेल गुजरात के के मोडासा की रहने वाली हैं। इस लड़की के बालों की लंबाई करीब 6 फीट 3 इंच के आसपास थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने बाल कटवा दिए हैं। गीनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने नीलांशी के बालों को कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 12 सालों के बाद नीलांशी ने अपने बालों को कटवाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

most longest hair girl nilanshi patel cut her hair for special reason
नीलांशी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

नीलांशी ने अपने बालों को एक बड़े ही नेक काम के लिए कटवाया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि वो अपने बालों को कटवाकर अमेरिका के एक म्यूजियम को भेज रही हैं। वो अपने बाल कैंसर से जूझ रहे बच्चों को दान कर रही हैं। नीलांशी ने बताया कि वो ऐसा इसलिए कर रही हैं, ताकि लोग प्रेरित होकर आगे आए और कैंसर पीड़िच बच्चों के लिए अपने बाल दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
most longest hair girl nilanshi patel cut her hair for special reason
नीलांशी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

6 अगस्त 2002 को जन्मी नीलांशी ने पहली बार नवंबर 2018 में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था। इटली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके बाल की लंबाई पांच फीट सात इंच थी और उस समय उन्होंने अर्जेंटीना की एक किशोरी का रिकार्ड तोड़ा था। इसके बाद सितंबर 2019 में 6 फुट 3 इंच की बढ़ी हुई लंबाई के साथ नीलांशी का नाम दोबारा गिनीज बुक में दर्ज हुआ।

विज्ञापन
most longest hair girl nilanshi patel cut her hair for special reason
नीलांशी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

नीलांशी की उम्र जब 6 साल थी, तो उसी समय उन्होंने अपना बाल कटवाया था। 12 सालों के बाद नीलांशी ने अपने बालों को एक बड़े ही नेक काम के लिए कटवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed