फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा गांव, जहां रहती है सिर्फ एक महिला, बड़ी रोचक है इसके पीछे की कहानी

Fri, 11 Sep 2020 06:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Monowi Village Of Nebraska In America Has A Total Population Of Only One Elsie Eiler
मोनोवी, नेब्रास्का - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर एक छोटे गांव में भी कम से कम 50 से 100 लोग रहते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जहां की आबादी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस गांव में केवल एक महिला ही रहती है और वो काफी बुजुर्ग भी है। यह महिला काफी सालों से एक गांव में अकेले रह रही है। आज हम आपको इस गांव और महिला से जुड़ी रोचक कहानी बताएंगे।

Monowi Village Of Nebraska In America Has A Total Population Of Only One Elsie Eiler
एल्सी आइलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गांव का नाम है मोनोवी, जो अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में है। साल 2010 में हुई जनगणना के मुताबिक, यहां सिर्फ एक बुजुर्ग महिला रहती है, जिसका नाम एल्सी आइलर है। इस समय उनकी उम्र करीब 86 साल है। वहीं यहां की बारटेंडर से लेकर लाइब्रेरियन और मेयर सबकुछ हैं। एल्सी आइलर साल 2004 से अकेली ही इस गांव में रह रही हैं।

Monowi Village Of Nebraska In America Has A Total Population Of Only One Elsie Eiler
एल्सी आइलर - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 54 हेक्टेयर में फैला मोनोवी गांव पहले आबाद हुआ करता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आबादी घटनी शुरू हो गई। 1980 तक इस गांव में सिर्फ 18 लोग ही बच गए। उसके बाद साल 2000 तक सिर्फ यहां दो लोग बचे, एल्सी आइलर और उनके पति रूडी आइलर। 2004 में रूडी आइलर की भी मौत हो गई, जिसके बाद एल्सी अकेली ही अब यहां रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monowi Village Of Nebraska In America Has A Total Population Of Only One Elsie Eiler
मोनोवी, नेब्रास्का - फोटो : Social media

86 वर्षीय एल्सी गांव में ही एक बार चलाती हैं, जहां अमेरिका के अन्य राज्यों के अलावा दूसरे देशों से भी लोग आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए खासकर गर्मियों के दिनों में इस गांव में लोग आकर ठहरते हैं। एल्सी ने अपने बार में मदद के लिए किसी को भी नहीं रखा है। जो लोग यहां आते हैं, वहीं उनकी मदद कर दिया करते हैं।

विज्ञापन
Monowi Village Of Nebraska In America Has A Total Population Of Only One Elsie Eiler
मोनोवी, नेब्रास्का - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं मोनोवी गांव में एक पोस्ट ऑफिस भी है, जो साल 1902 में बना था। लेकिन घटती आबादी की वजह से इस पोस्ट ऑफिस को साल 1967 में बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि इस गांव को छोड़कर लोगों के जाने के पीछे मुख्य वजह रोजगार थी। खुद के और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लोग शहरों में जाकर बस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed