{"_id":"5f5b74c08ebc3e45a9284846","slug":"citroen-ami-electric-car-most-affordable-electric-car-electric-vehicle-even-a-14-year-old-can-drive-in-france","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां फोन और गेमिंग कंसोल के साथ बिक रही है यह इलेक्ट्रिक कार, चलाने के लिए लाइसेंस भी नहीं चाहिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
यहां फोन और गेमिंग कंसोल के साथ बिक रही है यह इलेक्ट्रिक कार, चलाने के लिए लाइसेंस भी नहीं चाहिए
Fri, 11 Sep 2020 06:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Citroen Ami
- फोटो : Citroen (For Reference Only)
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen (सिट्रॉइन) के पास एक ऐसी नई कार है और उसने इसे ऐसे खरीदारों को बेचने का लक्ष्य बनाया है, जहां ज्यादातर प्रमुख कार निर्माता नहीं पहुंच पाए हैं। यह वर्ग है 14 साल के युवा। फ्रांसीसी ऑटोमेकर के छोटे टू-सीटर Citroen Ami (सिट्रॉइन एमी) वाहन में एक छोटा 6 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसलिए फ्रांसीसी कानून के तहत इसे 14 वर्ष की उम्र के युवा भी चला सकते हैं और इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। और यूरोप के बाकी हिस्सों में 16 वर्षीय युवा इस कार को बिना लाइसेंस के चला सकते हैं।
Citroen Ami
- फोटो : Citroen (For Reference Only)
स्मार्टफोन और वीडियो गेम कंसोल के साथ बिक रही कार!
इस वाहन की टॉप स्पीड 45 किमी (27 मील) प्रति घंटा है। इसकी बॉडीवर्क प्लास्टिक की है और इसके इंटीरियर में कोई गैर-जरूरी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन इस कार में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो टेक्नोलॉजी-प्रेमी टीनेजर्स (किशोरों) को पसंद आ सकते हैं। और यह कार फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर की एक बड़ी चेन में स्मार्टफोन और वीडियो गेम कंसोल के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इस वाहन की टॉप स्पीड 45 किमी (27 मील) प्रति घंटा है। इसकी बॉडीवर्क प्लास्टिक की है और इसके इंटीरियर में कोई गैर-जरूरी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन इस कार में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो टेक्नोलॉजी-प्रेमी टीनेजर्स (किशोरों) को पसंद आ सकते हैं। और यह कार फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर की एक बड़ी चेन में स्मार्टफोन और वीडियो गेम कंसोल के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Citroen Ami
- फोटो : Citroen (For Reference Only)
कीमत
फ्रांस में, इस इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरिएंट की कीमत 6,000 यूरो (7,100 डॉलर) है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत 5.23 लाख रुपये है। Citroen ने कहा कि वह अब तक फ्रांस में 1,000 ग्राहकों से वाहन के लिए ऑर्डर ले चुकी है। यह सस्ता कार, इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में क्रांति ला सकती है।

युवा ग्राहकों को आई पसंद
फ्रांसीसी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर Fnac Darty के प्रॉडक्ट हेड ओलिवियर गार्सिया ने कहा, "पहला ग्राहक जो आया था वह एक किशोर था और उसके पिता भी उसके साथ थे।" उन्होंने कहा कि वे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर या एक मोपेड के एक सुरक्षित विकल्प की तलाश कर रहे थे, जो कि फ्रांस में आमतौर पर युवा लोग शहरों के आसपास में आनेजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। गार्सिया ने कहा, "तो यह हमारे ग्राहकों का एक ऐसा हिस्सा है जिसे संख्या के हिसाब से कम नहीं है।"

डिजाइन
एमी का लुक काफी प्यारा है और इसमें दो लोगों के लिए बैठने की जगह है। जिससे भीड़भाड़ वाले शहरों के लिए इसका आकार उपयुक्त माना जा सकता है। इस कार को पिछले साल जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था और इस साल के आखिर में यह फ्रांस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Citroen Ami एक छोटी सिटी कार है और इसे light quadricycle (हल्की क्वाड्रिसाइकल) की श्रेणी में रखा गया है।