{"_id":"60f52b2d8ebc3e6d301fa838","slug":"interesting-story-of-three-legged-man-frank-lentini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी तीन टांगों वाले एक शख्स की, जो 77 सालों तक लोगों के बीच बना रहा रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी तीन टांगों वाले एक शख्स की, जो 77 सालों तक लोगों के बीच बना रहा रहस्य
दुनियाभर में अजीबोगरीब चीजों की कोई कमी नहीं है। हम में से बहुत से लोग कई तरह के अजब-गजब चीजों को देखा भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी तीन टांगों वाले इंसान को देखा है? वैसे तो प्रकृति ने धरती पर मौजूद हर इंसान को एक जैसा ही बनाया है। रंग-रूप और कद-काठी को छोड़कर दुनियाभर में लगभग सभी लोग एक जैसे ही हैं। हालांकि, कुछ लोगों की शरीर की बनावट बेहद ही अनोखी होती है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरत में पड़ सकता है। कुछ इसी तरह की कहानी है इटली के रहने वाले एक शख्स की, जिसकी दो नहीं बल्कि तीन टांगें थी। जी हां, यह हैरान करने वाली बात तो है, लेकिन बिल्कुल सच है। प्रकृति ने उसे असाधारण रूप में पैदा किया था और उस असाधारण रूप के साथ वो 77 सालों तक जिंदा रहा।
दरअसल, हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम था फ्रांसेस्को फ्रैंक लेंटिनी। इनका जन्म 18 मई 1889 को इटली के सिसिली द्वीप में हुआ था।
2 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रैंक लेंटिनी अपने 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। जब वह बहुत छोटा था, तभी उसके माता-पिता ने उसे उसके चाचा-चाची के पास भेज दिए थे, जहां उसका पालन-पोषण हुआ और वहीं से उसके करियर की भी शुरुआत हुई। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लेंटिनी की तीन टांगें, चार पैर और दो गुप्तांग थे। उसका चौथा पैर उसकी तीसरी टांग के घुटने के पास से निकल रहा था। हालांकि, वह पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया।
3 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि लेंटिनी एक प्रकार के विकार से पीड़ित थे, जिसमें उनके शरीर से आधा जुड़वां बच्चा जुड़ा हुआ था। वो 'आधा बच्चा' उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था। फ्रैंक लेंटिनी को अपनी पूरी जिंदगी तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है कि फ्रैंक लेंटिनी ने अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन डॉक्टरों ने साफ-साफ कह दिया था कि अगर वह अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाते हैं तो उन्हें लकवा मार सकता है और वो हमेशा के लिए अपाहिज हो सकते हैं, क्योंकि उनकी जो तीसरी टांग थी, वो उनकी रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल पास थी।
विज्ञापन
5 of 7
तीन टांगों वाला इंसान फ्रैंक लेंटिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र में फ्रैंक लेंटिनी की मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो नामक शख्स से हुई, जो उस समय एक सर्कस का मालिक था। उसने फ्रैंक को सर्कस में भर्ती होने का सुझाव दिया, जो फ्रैंक को अच्छा लगा। देखते ही देखने फ्रैंक सर्कस में दर्शकों की पहली पसंद बन गए। तीन टांगें होने के बावजूद उनके पास गजब की फुर्ती थी। वह अपनी तीसरी टांग से फुटबॉल को किक मारा करते थे, जो लोगों को काफी पसंद आता था। साथ ही साथ वह हाजिर जवाबी थी थे और अपने जवाब से दर्शकों का दिल जीत लेते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।