फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS Creon: एडवांस फीचर्स वाला दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 80 किमी

Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
tvs creon electric scooter launch date in india tvs creon top speed tvs creon range tvs motor company
TVS Creon Electric Scooter - फोटो : For Reference Only

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस क्षेत्र में नए खिलाड़ियों की एंट्री का सिलसिला जारी है। अब देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor (टीवीएस) जल्द ही अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Creon को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने यह इशारा किया है कि अपकमिंग प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Creon कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस ई-स्कूटर में नई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। 



1,000 करोड़ का निवेश
टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। TVS Creon दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के होसुर प्लांट में बनाया जाएगा। जहां कंपनी के 500 से ज्यादा इंजीनियर, बाजार में लॉन्च किए जाने से पहले  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनल शेप देने में जुटे हुए हैं। टीवीएस ने साल 2018 के ऑटो एक्सपो में Creon कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार पेश किया था।

tvs creon electric scooter launch date in india tvs creon top speed tvs creon range tvs motor company
TVS Creon Electric Scooter - फोटो : For Reference Only

टॉप स्पीड और रेंज
TVS Creon में एडवांस लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया जा रहा है। यह बैटरी 12 kW का पावर जेनरेट करता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर इतना पावर जेनरेट करता है कि यह सिर्फ 5.1 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। टीवीएस का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 

tvs creon electric scooter launch date in india tvs creon top speed tvs creon range tvs motor company
TVS Creon electric scooter - फोटो : For Reference Only

बैटरी और चार्जिंग
इस स्कूटर में फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे इसकी बैटरी कम समय में चार्ज हो जाएगी और ज्यादा रेंज देगी। फास्ट चार्जिंग आउटलेट्स के जरिए इसकी बैटरी को सिर्फ 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि ये कॉन्सेप्ट मॉडल के आंकड़े हैं। जब इस स्कूटर को प्रॉडर्शन वर्जन में लॉन्च किया जाएगा तब इसमें ज्यादा ड्राइविंग रेंज देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tvs creon electric scooter launch date in india tvs creon top speed tvs creon range tvs motor company
TVS Creon electric scooter - फोटो : TVS

एडवांस फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन चार्जर, टीएफटी स्क्रीन, पार्क असिस्ट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें राइडिंग मोड्स, जियोफेंसिंग और एंटी-थेफ्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
tvs creon electric scooter launch date in india tvs creon top speed tvs creon range tvs motor company
TVS Creon electric scooter - फोटो : TVS

लॉन्चिंग और बिक्री
TVS Creon इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी के मौजूदा इलेक्ट्रिक मॉडल TVS iQube से थोड़ा ऊपर पोजिशन किए जाने की संभावना है। इसमें एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है और इसलिए इसकी कीमत iQube से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी TVS Creon को अगले साल तक बाजार में उतार सकती है। 
कंपनी TVS iQube इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस समय सिर्फ बंगलूरू, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और कोयंबटूर जैसे चुनिंदा शहरों में बेचती है। हालांकि, टीवीएस की योजना अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की है और वह इसे अन्य शहरों में भी जल्द ही लॉन्च करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed