{"_id":"608f6a93e92b4d5f73317960","slug":"interesting-facts-about-madagascar-edges-toward-famine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहानी एक गरीब देश की: घास-फूस और टिड्डी खाकर यहां के लोग भरते हैं अपना पेट, यूएन भी है इससे चिंतित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कहानी एक गरीब देश की: घास-फूस और टिड्डी खाकर यहां के लोग भरते हैं अपना पेट, यूएन भी है इससे चिंतित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 04 May 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के कई देश जहां वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चपेट में हैं, तो वहीं अफ्रकी देश मैडागास्कर में लोगों पर सुखे की दोहरी मार पड़ी है। ऐसे में यहां रहने वाले हजारों लोग जंगली पत्तियां और टिड्डे खाकर भूख मिटाने को मजबूर हैं। बता दें कि मैडागास्कर में लगातार सूखे और धूल के तूफानों के कारण फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे लोग भुखमरी की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के सीनियर डायरेक्टर अमेर दाऊदी ने चेतावनी दी है कि मलागसी में बच्चों की जिंदगियां खतरे में हैं। यहां पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों में कुपोषण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मैडागास्कर की राजधानी अन्टाननरीवो से बोलते हुए अमेर दाऊदी ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि वो ऐसे कई गांवों में गए थे, जहां लोग जिंदा रहने के लिए कैक्टस के कच्चे फल, जंगली पत्तियां और टिड्डे खाने को मजबूर हैं। मैडागास्कर के दक्षिणी इलाके सूखा पड़ने से काफी प्रभावित हैं और लोगों के पास खाने के कोई स्रोत नहीं हैं। अमेर दाऊदी ने चेताया कि यहां अकाल का डर है। क्योंकि दुनिया में पहले ऐसे हालात उन्होंने कहीं नहीं देखे।
3 of 5
मैडागास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मैडागास्कर दुनिया के गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं। अनोखे रंग की मिट्टी होने की वजह से मैडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। मैडागास्कर में कई औषधीय पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसका हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मैडागास्कर में बच्चे हो या बूढ़े या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानीय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है। बता दें कि मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
मैडागास्कर द्वीप
- फोटो : सोशल मीडिया
मैडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां स्थानिक हैं, यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं। इस द्वीप देश पर कई अजीब जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं। हालांकि, यहां के कई जीव-जंतु अब विलुप्त होने की कगार पर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।