{"_id":"608ff8778ebc3ec0d834281f","slug":"top-10-car-sales-april-2021-top-10-best-selling-cars-in-india-april-2021-maruti-suzuki-cars-hyundai-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 कार: स्विफ्ट को पछाड़ टॉप पर आई वैगन-आर, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में बड़ा उलटफेर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप 10 कार: स्विफ्ट को पछाड़ टॉप पर आई वैगन-आर, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में बड़ा उलटफेर
Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
भारतीय कार बाजार में यात्री वाहन सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की कार सबसे आगे रहती हैं। अप्रैल 2021 के महीने में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में 7 कारें तो सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं। वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की भी 3 कारें इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। यहां जानते हैं कौन हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें।
Wagon R
- फोटो : For Representation Only
भारतीय कार बाजार में अप्रैल 2021 के महीने में Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बनकर उभरी है। सबसे खास बात यह रही कि मारुति वैगनआर ने बिक्री में नंबर वन पर रहनेवाली स्विफ्ट और ऑल्टो को भी पछाड़ दिया है। मारुति की इस टॉलबॉय हैचबैक कार की अप्रैल 2021 में कुल 18,656 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसने मारुति स्विफ्ट कार को बहुत मामूली अंतर से हराया है। हाल के महीनों में, मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकनेवाली कारों की सूची में सबसे ऊपर रही है। लेकिन अप्रैल में वैगन आर का जादू चला है।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
अप्रैल के महीने में, Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) की 18,316 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। भारत में स्विफ्ट की लॉन्चिंग के 15 सालों में मारुति इस कार की 23 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में स्विफ्ट हैचबैक में तीन-जेनरेशन के अपग्रेड हुए हैं। इनमें से हर जेनरेशन मॉडल को मशहूर इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) पुरस्कार से नवाजा गया है। कंपनी ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में कार की तीसरी पीढ़ी 2021 स्विफ्ट को नए कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। कंपनी ने नई स्विफ्ट को तीन डुअल-टोन कलर स्कीम, रीडिजाइन किए गए फ्रंट ग्रिल और कई अन्य फीचर्स भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
पिछले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल हैचबैक कार Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) कंपनी की लगातार बिकने वाली कारों में से एक है। लेकिन यह हाल के दिनों में यह बिक्री चार्ट में टॉप पर जगह नहीं बना सकी है। ऑल्टो भले ही लोकप्रियता की सूची में नीचे आ गई हो, लेकिन फिर भी यह कार अप्रैल 2021 की बिक्री सूची में तीसरे नंबर पर कब्जा जमाते हुए हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है। मारुति अप्रैल में ऑल्टो की 17,303 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। इस साल जनवरी में, ऑल्टो इस सूची में सबसे पहले नंबर पर थी।
विज्ञापन
Baleno
- फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2021 में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) की 16,384 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह कार इस सूची में चौथे नंबर पर आई है। बलेनो का मुकाबला ह्यूंदै आई 20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से है।