{"_id":"601e89978ebc3ed26c0f7037","slug":"elephant-have-anti-cancer-gene-how-elephants-become-big","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथियों को क्यों नहीं होती है कैंसर की बीमारी? शोध में हुआ खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हाथियों को क्यों नहीं होती है कैंसर की बीमारी? शोध में हुआ खुलासा
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार हाथियों में ऐसे जीन्स पाए जाते हैं जो कैंसर होने से रोकने में सहायक होते हैं। हाथियों को कैंसर की बीमारी दुर्लभ स्थिति में ही होती है। हाथियों के पूर्वजों में भी ऐसे जीन्स पाए जाते थे तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं हाथियों में हुए इस शोध के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
इस शोध को यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो की विंसेंट लिंच और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के जुआन मैन्युएल वाजक्वेज ने किया है। लिंच का कहना है कि जैसे ही शरीर का आकार बढ़ता है तो कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन ये बात हाथियों में लागू नहीं होती है। इस शोध में ये बात भी सामने आई है कि हाथियों के पूर्वजों में भी कैंसर प्रतिरोधी गुण थे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
इस शोध ये पता चला है कि हाथियों के पास बहुत ज्यादा ट्यूमर दबाने वाले जीन्स पाए जाते हैं, जिस वजह से हाथी कैंसर जैसी बीमारी से बचे रहते हैं। हाथियों में जो जीन्स पाए जाते हैं वो वो डीएनए रिपेयर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने, कोशिकाओं के विकास, उम्र और मृत्यु तक की प्रक्रिया को संभालने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
जुआन मैन्युएल वाजक्वेज का कहना है कि इस शोध में ये भी पता चला है कि भविष्य में इस तरह के जीन्स की मदद से कैंसर का इलाज भी किया जा सकता है। हाथियों के अलावा केप गोल्डेन मोल्स, एलिफैंट श्रूस, रॉक हाईरैक्सेस, मानाटीस, विलुप्त हो चुके वूली मैमथ और मास्टोडोन्स में भी इस तरह के जीन्स पाए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
लिंच का कहना है कि ट्यूमर को दबाने वाले जीन्स की वजह से ही हाथियों का आकार इतना बड़ा हो पाया है। हाथियों में कैंसर का संक्रमण होने की संभावना बहुत कम होती है। इस तरह के जीन्स भविष्य में अगर किसी छोटे जीव में विकसित हो जाएं तो वो भी कैंसर से सुरक्षित रह सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।