फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च खाकर बनाया विश्व रिकार्ड, इसका सेवन करने से मौत भी हो सकती है

Thu, 04 Mar 2021 03:10 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 04 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
world's most spiciest chilli ginis world record chilli eating canadian eat 3 hottest chillies in 10 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

आप इस बात को सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि मिर्च खाने से मौत हो सकती है। लेकिन ये बात सच है कि मिर्च खाने से मौत भी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं रीपर काली मिर्च की। इस मिर्च का सेवन करने से मौत भी हो सकती है। आपको बता दें कि सामान्य मिर्च के मुकाबले रीपर काली मिर्च 1500 गुना ज्यादा तीखी होती है। हाल ही में कनाडा में रहने वाले एक शख्स ने महज 10 सेकेंड में तीन रीपर काली मिर्च का सेवन कर खुद के बनाए हुए गिनीज विश्व रिकॅार्ड को तोड़ दिया है।



world's most spiciest chilli ginis world record chilli eating canadian eat 3 hottest chillies in 10 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

कनाडा में रहने वाले माइक जैक ने सिर्फ 9.72 सेकेंड्स में 3 काली मिर्च का सेवन कर नया विश्व रिकार्ड बना दिया है। रीपर काली मिर्च इतनी अधिक तीखी होती है कि एक रीपर मिर्च का सेवन करने से व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत भी आ सकती है।

world's most spiciest chilli ginis world record chilli eating canadian eat 3 hottest chillies in 10 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

एक रीपर काली मिर्च को एक बार में खा जाने से गला पूरी तरह से सूख जाता है, उल्टियां भी हो सकती हैं। इसके साथ ही गर्दन और सिर में दर्द भी हो सकता है। ऐसा कई दिनों तक हो सकता है। रीपर काली मिर्च का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world's most spiciest chilli ginis world record chilli eating canadian eat 3 hottest chillies in 10 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

रीपर काली मिर्च का सेवन करने से दिमाग की नसें तक सिकुड़ सकती  हैं।  इस मिर्च को खाने से मुंह में जलन, आंखों से लगातार पानी आना, छाती में जलन, पेट में भयानक दर्द, तेज बुखार, जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
world's most spiciest chilli ginis world record chilli eating canadian eat 3 hottest chillies in 10 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया पर कनाडा के माइक जैक का रीपर काली मिर्च का सेवन करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माइक 9.72 सेकेंड्स में तीन काली मिर्च का सेवन करते हुए दिख रहे हैं।

आगे पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed