दुनिया में कई दुर्लभ जीव हैं जिनके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। अब एक ऐसा जीव मिला है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस जीव के 1306 पैर हैं और यह जमीन के अंदर बेहद गहराई में रहता है। आॅस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा मिलिपीड्स खोजा है जो बेहद दुर्लभ है। अभी तक इस धरती पर ज्यादा से ज्यादा 750 पैरों वाला जीव पाया गया था। आईए जानते हैं इस अनोखे जीव के बारे में...
वैज्ञानिकों का कहना है कि सबसे पहले 40 करोड़ साल पहले मिलिपीड्स को पाया गया था। लेकिन इससे पहले हजारों पैरों वाला मिलिपीड नहीं पाया गया था। उनका कहना है कि अब यह नया मिलिपीड मिला है। अभी तक 100 पैरों वाले मिलिपीड पाए जाते रहे हैं। अभी इलाक्मे प्लेनिप्स के रिकॉर्ड 750 पैर थे और यह भी जमीन गहराई में रहता है। वैज्ञानिकों ने इस अनोखे जीव के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।
2 of 4
पहली बार मिला 1306 पैरों वाला अनोखा जीव
- फोटो : @istockhistory
सबसे ज्यादा पैरों वाले यूमिलिप्स पर्सेफोन हल्के पीले रंग का है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लंबे धागे जैसे दिखने वाले इस जीव की आंखें नहीं हैं। इस जीव की जितनी चौड़ाई है उससे यह 100 गुना ज्यादा लंबा है। इस जीव का सिर आइसक्रीम कोन की तरह है जिस पर बहुत सारे एंटीना हैं। ये एंटीना इसको अंधेरे में चलने फिरने में मदद करते हैं। यह यह फंगस खाता है।
3 of 4
पहली बार मिला 1306 पैरों वाला अनोखा जीव
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने अनोखे जीव का Eumillipes Persephone नाम रखा है। आॅस्ट्रेलिा के खनिज संपदा से भरे इलाके में इस जीव को पाया गया है। यहां पर लगातार खनन का कार्य होता है। वैज्ञानिकों को खनन के दौरान दो फीमेल और दो मेल मिलिपीड्स मिले हैं। फीमेल मिलिपीड्स के 1306 पैर हैं और मेल के पैरों की संख्या 998 हैं। वैज्ञानिकों ने इस जीव पर माइक्रोस्कोप की मदद से रिसर्च किया और इनकी तस्वीर दिखाई है।
4 of 4
पहली बार मिला 1306 पैरों वाला अनोखा जीव
- फोटो : @Rainmaker1973
वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पैर को गिनना आसान नहीं था, क्योंकि यह जीव अपने आप को गोलाकर चक्करघिन्नी की तरह लपेट लेता है। इस जीव की उम्र भी ज्यादा होगी, क्योंकि इसके ज्यादा पैर हैं। आमतौर पर मिलिपीड्स की उम्र 2 साल होती है, लेकिन यूमिलिप्स पर्सेफोन के शरीर में मौजूद रिंग्स से पता चलता है कि ये 5 से 10 साल तक जिंदा रह सकता है। यह जीव जमीन के 200 फीट नीच रहते हैं, इनका सतह दिखना बहुत मुश्किल है।